देश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पीएम मोदी ने 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन रूटों पर यात्रा होगी आसान

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. इसके साथ ही अब देश में सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि सरकार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और यात्रा में आसानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में लगने वाला समय कम से कम हो. पीएम ने कहा, “यह बुनियादी ढांचागत विकास 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खाता है और देश अब यही चाहता है.”

पीएम मोदी ने रेलवे सिस्टम को असाधारण रूप से बदल दिया: अश्विनी वैष्णव

बता दें कि 9 ट्रेनें 11 राज्यों जैसे राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी बेहतर होगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाने के समारोह में कहा, “पिछले 9 वर्षों में, पीएम मोदी ने रेलवे सिस्टम को असाधारण रूप से बदल दिया है. आज रेलवे स्टेशन नई सुविधाओं के साथ साफ-सुथरे हैं.”

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 3 से लेकर G20 और कर्तव्य का जिक्र… पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’

इन रूटों पर चलाई जाएंगी वंदे भारत ट्रेन

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.

वंदे भारत के शुरू हो जाने से रांची-हावड़ा और पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय इन गंतव्यों के बीच वर्तमान में उपलब्ध सबसे तेज़ ट्रेनों की तुलना में लगभग एक घंटे कम हो जाएगा. वहीं, उदयपुर-जयपुर के बीच यात्रा का समय करीब आधा घंटा कम हो जाएगा. राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई ट्रेनें पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

5 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

16 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

24 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

25 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

26 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

33 minutes ago