Bharat Express DD Free Dish

वैभव OUT, सैमसन IN: अफगानिस्तान मैच से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया प्लेइंग XI

IND vs AFG टी20 मैच से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी पसंदीदा टीम इंडिया प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखते हुए संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए चुना है.

IND vs AFG playing 11

IND vs AFG मैच से पहले वैभव की जगह सैमसन को मिली जगह?

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. मैच से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा टीम चुनी है. उनकी इस टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है, जबकि संजू सैमसन को बतौर ओपनर शामिल किया गया है.

वैभव आउट, सैमसन इन

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उनके हिसाब से अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करनी चाहिए. उनका मानना है कि संजू को एक और मौका मिलना चाहिए, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर करने की कोई ठोस वजह नजर नहीं आती.

उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा को एक खराब दौरे के बाद दोबारा मौका मिल सकता है, तो संजू सैमसन के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाया जाना चाहिए. आकाश ने माना कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दौरे पर रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह पहले मुकाबले में संजू के अनुभव को तरजीह देंगे. यानी युवा वैभव को फिलहाल अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.

टॉप ऑर्डर में ये खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा की टीम में नंबर तीन पर ईशान किशन को जगह मिली है. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर चार और शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे. इस तरह टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आता है.

हार्दिक पंड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और रिकवरी से गुजर रहे हैं. ऐसे में आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे दोनों को प्लेइंग XI में शामिल किया है. दोनों से गेंदबाजी में भी योगदान की उम्मीद रहेगी. अक्षर पटेल को नंबर आठ पर रखा गया है.


ये भी पढ़ें: IND vs AFG: श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के बीच फंसा पेंच! इस बात को लेकर अटक रहा मामला


गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे. आकाश के मुताबिक टीम के पास अक्षर और वरुण के रूप में दो स्पिन विकल्प हैं, जबकि बुमराह और अर्शदीप मुख्य तेज गेंदबाज होंगे. इसके अलावा नितीश, दुबे और अभिषेक भी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं.

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI

इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 (Ind vs Afg Playing 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read