खेल

India vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश रेड्डी का वनडे डेब्यू, कोहली और रोहित की हुई वापसी

India vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. नीतीश रेड्डी को इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है. विराट कोहली और रोहित शर्मा 223 दिनों के बाद भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में उतरे हैं.

पर्थ स्टेडियम में भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. ऐसे में कुलदीप यादव अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके हैं.

नीतीश रेड्डी का शानदार रिकॉर्ड

22 वर्षीय नीतीश रेड्डी ने नवंबर 2024 में पर्थ के मैदान पर ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वह अपने करियर में 9 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 29.69 की औसत के साथ 386 रन अपने नाम कर चुके हैं. वहीं, 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 90 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए हैं.

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “विकेट काफी अच्छा लग रहा है, ऊपर थोड़ी नमी है, इसलिए उम्मीद है कि हम इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे.” भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनते. हम अच्छी स्थिति में हैं. हमारे पास एक बेहतरीन संयोजन है.”

ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: खतरे में पाकिस्तान दौरा! भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने पाक टीम के साथ खेलने से किया इनकार

भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरे थे, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. दोनों देशों के बीच साल 1980 से 2025 के बीच अब तक 152 मुकाबले खेले गए, जिसमें 84 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे, जबकि 58 मैच भारत ने जीते. वहीं, 10 मुकाबले बेनतीजा रहे.

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

1 minute ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

18 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago