Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PAK vs AFG: खतरे में पाकिस्तान दौरा! भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने पाक टीम के साथ खेलने से किया इनकार

नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज पर संकट मंडराने लगा है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान दौरे से इनकार कर दिया है. यह फैसला सीमा पर हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद लिया गया.

PAK vs AFG, Tri Series 2025

PAK vs AFG: नवंबर में ट्राई सीरीज की शुरूवता होने वाली है और सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात बिगड़े हुए दिख रहे हैं. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला लिया है. ये सीरीज नवंबर में शुरू होने वाली थी लेकिन इस पर अब संकट मंडराता दिखाई दे रहा है. ये फैसला अरगुन जिले में हाल ही में हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. यहां पाकिस्तान सेना की तरफ से किए गए हवाई हमले में 3 क्रिकेटरों की जान चली गई.

पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खतरे में

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली ट्राई सीरीज अब अनिश्चितता की जद में है. यह टूर्नामेंट 17 से 29 नवंबर तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाला था. इसमें तीनों टीमें कई मुकाबले खेलतीं, जिसमें खासतौर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मुकाबला 17 नवंबर को उद्घाटन मैच में होना तय था. वहीं दूसरी भिड़ंत 23 नवंबर को खेली जानी थी.

हाल ही में अफगान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान दौरे से इनकार कर दिया है, जिससे पूरा टूर्नामेंट खतरे में पड़ गया है. इस कदम के पीछे दोनों देशों के बीच नाजुक डिप्लोमेटिक रिश्ते कारण बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या विराट कोहली ने दिया पाकिस्तानी जर्सी पर साइन? सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर

पहले भी पाक टीम के साथ हुआ ऐसा

इस ट्राई सीरीज की घोषणा उस समय हुई थी जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद और कई अन्य मुद्दे उफान पर थे. गौरतलब है कि भारत ने भी पिछले कई सालों से पाकिस्तान के साथ बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली है.

भारत और पाकिस्तान की आखिरी सीरीज 2012-13 में हुई थी, जब पाकिस्तान टीम इंडिया का दौरा कर रही थी. वहीं भारतीय टीम ने आखिरी बार 2005-06 में पाकिस्तान का दौरा किया था. अब अफगानिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

PCB का रुख और संभावित नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, बोर्ड आपात बैठक बुलाकर किसी समाधान की तलाश कर सकता है. अगर यह ट्राई सीरीज रद्द हो जाती है, तो पीसीबी को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसमें प्रसारण अधिकार, टिकट बिक्री और प्रायोजन से होने वाला राजस्व शामिल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital