खेल

India Vs Australia T20I: भारतीय बल्लेबाजों का ‘फ्लॉप शो’, ऑस्ट्रेलिया को महज 126 रन का टारगेट

India Vs Australia T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में सिर्फ 18.4 ओवरों का ही सामना कर सकी. मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में झटका लगा. शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उस समय तक भारत के खाते में सिर्फ 20 ही रन जुड़े थे. अगले ओवर में भारत को संजू सैमसन (2) के रूप में एक और झटका लग गया.

सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे अभिषेक शर्मा एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा था. पांचवें ओवर में टीम इंडिया ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) और तिलक वर्मा (0) का विकेट भी गंवा दिया. भारतीय टीम 49 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ 47 गेंदों में 56 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

पहला मैच रद्द होने के बाद ये मुकाबला अहम

हर्षित 33 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली. इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका. मिचेल मार्श ने बतौर टी20 कप्तान 19वीं बार टॉस जीता है. रोचक बात यह है कि हर बार उन्होंने पहले गेंदबाजी ही पसंद की है. वह इस मैच में अगर 4 रन बना लेते हैं, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार रन का आंकड़ा छू लेंगे.

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी. सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 आंकड़ों को देखें, तो पिछले 33 मुकाबलों में भारत ने 20 मैच अपने नाम किए, जबकि 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. शेष 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.


ये भी पढ़ें:  मोहम्मद रिजवान का PCB से खुला टकराव! कप्तानी छिनी तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी लगाया ब्रेक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

2 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

5 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब इजरायल चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को लगी है ‘क्रेडिट’ लेने की बीमारी?

Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…

9 minutes ago

जीरो-वेस्ट स्मार्ट डस्टबिन: स्कूली छात्रों का अनोखा आविष्कार

पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…

11 minutes ago

‘नीरज जीत गए, हम हार गए…’, अनुज सिंह की हार पर अनंत सिंह का बेबाक बयान, जनता के फैसले को सिर आंखों पर रखा

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी…

15 minutes ago

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

32 minutes ago