ध्रुव जुरेल और सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू (फोटो- BCCI)
Sarfaraj Khan Test Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. भारतीय टीम तीसरे मैच में चार बदलाव के साथ उतरी है. श्रेयर अय्यर और केएल राहुल की जगह पर सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. वहीं दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है. अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को बाहर बिठाया गया है.
टॉस से पहले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को डेब्यू कैप मिला. भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने सरफराज खान को डेब्यू कैप दी. ये पल इतना भावुक था कि सरफराज खान अपने पिता के गले लगकर रोए. बेटे को डेब्यू करता देख पिता नौशाद खान भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके और मैदान पर उनकी भी आंखे नम हो गईं. डैब्यू कैप मिलने के बाद सरफराज खान ने अपने पिता से आशीर्वाद लिया.
सरफराज खान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. सरफराज खान को जहां अनिल कुंबले ने डेब्यू कैप सौंपा. वहीं ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने डेब्यू कैप थमाया.
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- India vs England: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…