देश

इलेक्टोरल बाॅन्ड को SC ने असंवैधानिक घोषित किया, सभी पार्टियाें को 6 मार्च तक देना होगा हिसाब

Electoral Bonds Scheme Update: इलेक्टोरल बाॅन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय पीठ ने आज 15 फरवरी को फैसला सुना दिया. कोर्ट ने कहा कि बाॅन्ड को इस तरह गोपनीय रखना अंसवैधानिक है. यह सूचना के अधिकार का उल्लंघन है. सभी पार्टियों को 6 मार्च तक इसका हिसाब देना होगा.

फैसला सुनाते हुए सीजेआई ने कहा कि राजनीतिक प्रकिया में पार्टियां अहम हैं. पाॅलिटिकल फंडिंग के जरिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए सही च्वाॅइस मिल जाती है. वोटर्स को चुनावी फंडिंग के बारे में जानने का पूरा अधिकार होता है. राजनीतिक पार्टियों को बड़ा चंदा गोपनीय रखना असंवैधानिक है.

2023 में कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने 2 नवंबर 2023 को फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान इलेक्टोरल बाॅन्ड की जानकारी को लेकर कोई जानकारी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर नाराजगी जताई थी. सीजेआई ने कहा कि इलेक्टोरल बाॅन्ड की सरकार को क्या जरूरत है. सरकार और पार्टियां तो सब कुछ जानती है उसे चंदा कौन दे रहा है.

CPM समेत इन्होंने दायर की थी याचिका

इस पर साॅलिसिटर जनरल ने कहा कि किसने कितना पैसा डोनेट किया. यह सरकार नहीं जानना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार को जानकारी से कोई मतलब नहीं है. लेकिन चंदा देने वाला नहीं चाहता कि इसकी जानकारी किसी अन्य पार्टी को हो. बता दें कि मामले को लेकर 2018 में एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक, सीपीएम और कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से याचिका दायर की गई थी.

सरकार विपक्षी पार्टियों के चंदे की जानकारी क्यों लेती है?

मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस बाॅन्ड से राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता आई है. पहले चंदा गोपनीय था अब इसे लेकर पारदर्शिता रखी जाती है. तुषार मेहता ने कहा कि पहले नकद में चंदा लिया जाता था. अब चंदे की गोपनीयता कायम रखने की कोशिश की गई है.

तुषार मेहता ने कहा कि चंदा देने वाले नहीं चाहते हैं कि उनके दान के बारे में दूसरी पार्टी का पता चले. इससे उनके प्रति दूसरी पार्टी की नाराजगी नहीं बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो सत्ताधारी दल विपक्षियों के चंदे की जानकारी क्यों लेता है?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

1 minute ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

54 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago