न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में हराया(फोटो- ट्विटर)
India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे बारिश की वजह से रद्द हो गया है. इस मैच के रद्द होने की वजह से भारत को सीरीज में हार मिल गई. सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 1-0 से हरा दिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज हारने का बदला ले लिया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को पहले मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
फिर भारत ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में वापसी करने की सोची, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया. तभी भारत के सीरीज को बराबर करने की उम्मीद टूट गई. लेकिन तीसरा मैच जीतकर भारत के पास सीरीज को बराबर करने का मौका था. लेकिन बारिश की वजह से मैच ड्रा हो गया और सीरीज न्यूजीलैंड जीत गया.
वहीं मैच शुरु होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था. लेकिन भारत सिर्फ 219 रन बना सका. भारत इस मैच में हार की कगार पर खड़ा था. कयोंकि न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे. तभी क्राइस्टचर्च में बादल बरसे और डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से भी मैच का नतीजा नहीं आ सका. क्योंकि वनडे क्रिकेट में मैच रुकने से पहले कम से कम 20 ओवर होने जरूरी होते हैं.
क्राइस्टचर्च में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई. सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर ने विकेट पर टिकने की जहमत उठाई. सुंदर ने 51 और श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान धवन 28, शुभमन गिल 13, ऋषभ पंत 10 ही रन बना सके. सूर्यकुमार यादव सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. दीपक हुड्डा ने 12 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें- FIFA Diary: फुटबॉल के मैदान ही नहीं, प्यार में भी मिले हैं Neymar Jr को गहरे जख्म, कई बार टूटा दिल
क्राइस्टचर्च में भी भारत की बल्लेबाजी खराब साबित हुई. वो तो सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर ने विकेट पर टिकने की जहमत उठाई. वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार पारी खेलते हुए 51 रन बनाए और उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 49 रनों बहतरीन पारी खेली. जिसकी वजह से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच पाया. इनके अलावा कप्तान धवन 28, शुभमन गिल 13, ऋषभ पंत 10 ही रन बना सके. वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. दीपक हुड्डा ने 12 रनों की पारी खेली. वहीं एक तरफ भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही तो दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजी ने कुछ कमाल नहीं कर सके.
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…