खेल

India vs Pakistan Match: बॉयकॉट की अफवाहों का असर! भारत-पाक मैच से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम में बढ़ा तनाव

India vs Pakistan Match: Asia Cup 2025 के सबसे बड़े मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में अलग ही माहौल नजर आ रहा है. भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का तूफान बनकर आता है और इस बार वह तूफान सोशल मीडिया और बॉयकॉट की खबरों के साथ भी आया है.

ड्रेसिंग रूम में सख्त हिदायत

सूत्रों की मानें तो खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के साथ लंबी बातचीत की. खिलाड़ियों को साफ कहा गया कि वे पेशेवर रहें और मैच को बाकी किसी भी मैच की तरह ही खेलें. लेकिन सवाल ये है कि क्या खिलाड़ी सच में अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाएंगे? युवा टीम के अधिकांश खिलाड़ी नेट से लौटते ही अपने फोन खोलते हैं और सोशल मीडिया पर हर अपडेट देखते हैं. मई में हुए सीमा विवाद ने भी उन्हें हिला दिया था, और अब इस मैच से जुड़ी बॉयकॉट की बातें और दबाव बढ़ा रही हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई नहीं रहा मौजूद

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल भी इस तनाव को दिखा रहा था. न हेड कोच, न कप्तान, और न ही कोई खिलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि खिलाड़ी जनता की भावनाओं को समझते हैं. उन्होंने कहा, “यह एक संवेदनशील मुद्दा है. हमें यकीन है कि खिलाड़ी भारतीय जनता की भावनाओं को साझा करते हैं. एशिया कप काफी समय तक अनिश्चितता में था, और अब हमें केवल क्रिकेट पर ध्यान देना है.”

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: शहीदों की चीखों पर क्रिकेट का शोर, भारत-पाक मैच को लेकर देश में गुस्सा

टीम ने की हडल मीटिंग

डच कोच ने यह भी बताया कि शनिवार को टीम ने एक हडल मीटिंग की और स्थिति पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा, “हम लोगों की भावनाओं से अवगत हैं. साथ ही, हम इसे पीछे छोड़कर कल देश के लिए खेलने का मौका पाएंगे. परिस्थितियों के बावजूद खिलाड़ी जितना संभव हो पेशेवर और फोकस्ड रहेंगे.”

क्रिकेट या राजनीति?

टेन् डोशेट ने खुलासा किया कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा सिर्फ खेल नहीं होता. यह भावनाओं और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा होता है. उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि खेल को राजनीति से अलग करें, लेकिन हर किसी की राय अलग होती है. हम उम्मीद करते हैं कि हमारा खेल देश के प्रति हमारे जज्बात को दर्शाए. हम BCCI और सरकार के निर्णय के अनुसार ही आगे बढ़ रहे हैं.”

वहीं गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को सिखाया कि जो चीजें उनके नियंत्रण में नहीं हैं, उन पर ध्यान न दें. रयान ने कहा, “मैसेज यही था कि केवल क्रिकेट पर ध्यान दें और भावनाओं को पीछे छोड़ें. हर खिलाड़ी अलग स्तर पर भावनाओं को महसूस करता है, लेकिन हमारा फोकस केवल मैच पर होना चाहिए.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

9 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

36 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

58 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

59 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

1 hour ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

1 hour ago