खेल

Champions Trophy 2025 § India Vs Pakistan: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक क्या रही है टॉस की भूमिका?

Champions Trophy’s Match:भारतीय क्रिकेट टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेलने जा रही है. यह चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का दूसरा मैच होगा. भारत ने पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता है, तो वहीं मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. भारत-पाक बहुप्रतीक्षित मुकाबले में टॉस की भूमिका पर एक नजर डालते हैं.

दोनों टीमों के बीच अब तक 135 वनडे मैच हुए हैं, जहां पाकिस्तान ने 73 और भारत ने 57 मैच जीते हैं. इन मैचों में भारतीय टीम ने 70 मैचों में टॉस जीता है, तो वहीं पाकिस्तान ने 65 मुकाबलों में टॉस जीता है. यानी अधिकतर मौकों पर सिक्का भारत के पक्ष में गिरा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर 33 मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 37 बार पहले गेंदबाजी को चुना है. वहीं पाकिस्तान ने 36 बार पहले बल्लेबाजी चुनी है और 29 बार गेंदबाजी चुनी है.

इस स्टेडियम में अब तक 59 मैच हुए

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल मिलाकर 59 मैच हुए हैं, जहां टॉस जीतकर 30 बार पहले बल्लेबाजी चुनी गई है. जबकि 29 बार पहले गेंदबाजी चुनी गई है. यह आंकड़ा इस मैदान पर टॉस की भूमिका को काफी हद तक संतुलित करता है. लेकिन जब इस मैदान पर मिली जीत पर नजर डालते हैं, तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अब तक 22 मैचों में जीत मिली है. जबकि दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को 35 बार जीत मिली है.

टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी

पिछली बार हुए मुकाबले में भी यहां दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी. भारतीय टीम ने तब बांग्लादेश के खिलाफ टॉस हारा था और उन्हें पहले गेंदबाजी का न्यौता मिला था. दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

सबसे ज्यादा 8 बार पाक को जीत मिली

इस स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने दोनों मैच जीते हैं. हालांकि पाकिस्तान की टीम को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 22 मैच खेलने का अनुभव है. इतने मैच किसी भी टीम ने इस मैदान पर नहीं खेले हैं. पाकिस्तान को ही यहां पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत मिली है. मैन इन ग्रीन ने इस मैदान पर 13 बार टॉस जीता है.

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो बार टॉस जीता है और 6 मैचों में जीत दर्ज की है. भारत का यहां पर औसत टीम स्कोर 224 रन है. जबकि पाकिस्तान का औसत स्कोर इस मैदान पर 232 रन रहा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन रहता है और दूसरी पारी का औसत स्कोर सिर्फ 193 रन है.

ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जा रहे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी जहां दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रही है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने देश से यात्रा करके यह मैच खेलने के लिए आना होगा.

यह भी पढ़िए: मैदान तैयार, मुकाबला जोरदार- क्या इंग्लैंड बदला ले पाएगा या फिर ऑस्ट्रेलिया दिखाएगा अपना दबदबा?

आईएएनएस

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

17 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago