खेल

India Vs SA Test: दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा का कहर, दक्षिण अफ्रीका ने 93 रन पर 7 विकेट गंवाए

India Vs SA Test: कोलकाता के ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत के पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है. दूसरे दिन की समाप्ति के समय दक्षिण अफ्रीका ने 93 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त फिलहाल 63 रन है.

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में अपने 7 विकेट खो दिए हैं. कप्तान टेंबा बवुमा 78 गेंद पर 3 चौके की मदद से 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. टेंबा का विकेट गिर गया होता, तो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी भी समाप्त हो चुकी होती. बवुमा के साथ कॉर्बिन बोश 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

रेयान रिकल्टन 11, मार्करम 4, वियान मुल्डर 11, मार्को यानसेन 13 रन बनाकर आउट हुए. ईडन गार्डन की पिच पूरी तरह स्पिनरों को मदद दे रही है. दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 7 में से 4 विकेट रवींद्र जडेजा, 2 विकेट कुलदीप यादव और 1 विकेट अक्षर पटेल को मिला है.

पहली पारी में भारतीय टीम 189 रन पर ऑलआउट हुई

पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं. इससे पहले भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई. कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से रिटायर हर्ट हुए. केएल राहुल ने 39, वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 14 और अक्षर पटेल ने 16 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर

दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 4, केशव महाराज और कॉर्बिन बोश ने 1-1 विकेट लिए. मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 159 रन पर सिमट गई थी. जसप्रीत बुमराह ने 5, सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला था.


ये भी पढ़ें: 2030 FIFA World Cup Controversy: मोरक्को पर लगा स्ट्रे डॉग्स को बड़े पैमाने पर मारने का आरोप, अंतरराष्ट्रीय लेवर पर हो रही आलोचना


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago