Hardik Pandya Angry at Gautam Gambhir: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पंजाब के मुल्लानपुर मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. लेकिन मैच की हार से ज्यादा चर्चा का विषय बन गया वायरल वीडियो, जिसमें दिख रहा है कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बीच कुछ खास बातचीत हुई.
मैच खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या के बीच गंभीर बातचीत दिखाई दे रही है. वीडियो में दोनों के चेहरे और बॉडी लैंग्वेज से स्पष्ट है कि यह बातचीत हार और टीम के प्रदर्शन को लेकर थी. हालांकि, ऑडियो उपलब्ध नहीं है, इसलिए यह तय नहीं कहा जा सकता कि दोनों के बीच बहस हुई या सिर्फ रणनीति पर चर्चा थी.
फैंस इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि हार के बाद कोच और खिलाड़ी के बीच तीखी बातचीत होना आम बात है, वहीं कुछ फैंस इसे टीम के मनोबल पर असर डालने वाला भी बता रहे हैं.
इस मुकाबले में टीम इंडिया को 214 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला, लेकिन बल्लेबाज केवल 162 रन ही जोड़ सके. शुभमन गिल फिर फेल रहे, कप्तान सूर्यकुमार यादव महज 5 रन ही जोड़ पाए. वहीं, अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए और हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों में 20 रन बनाए. हालांकि, तिलक वर्मा ने 62 रनों की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन टीम को हार से बचाने के लिए काफी देर हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें- एक मैच में 14 छक्के! इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर का रिकॉर्ड… भारत ने यूथ वनडे में रचा इतिहास
बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 14 दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी खोई हुई लय को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी. फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं, खासकर हार के बाद ड्रेसिंग रूम की स्थिति और टीम की प्रतिक्रिया देखने के लिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…