खेल

ICC Champions Trophy: ‘सबसे अनफिट कप्तान’ ने 1.4 अरब सपनों को दिलाई चैंपियंस ट्रॉफी

ICC Champions Trophy: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन जल्द ही शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट गिर गए. इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. रोहित भी कुछ देर बाद पवेलियन लौट गए.

इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 61 रनों की साझेदारी कर भारत को संभाला. हालांकि, दोनों जल्द ही आउट हो गए. फिर हार्दिक पांड्या की दमदार हिटिंग और केएल राहुल की समझदारी से खेली गई पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

फैंस ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न

एक फैन ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी 2025! भारत फिर बना चैंपियन! कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. ‘मेन इन ब्लू’ चमके, ट्रॉफी अपने नाम की! भारत असली चैंपियन!”

एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “शानदार जीत! टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई! मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. ऐसे ही ट्रॉफी जीतते रहो और देश का नाम रोशन करते रहो. टीमवर्क कमाल का रहा!”

रोहित ने दिखाया क्लास, आलोचकों को दिया जवाब

रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में ज्यादा रन नहीं बना पाए थे. फाइनल में 76 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली. कई लोग रोहित की फिटनेस और उनके संन्यास को लेकर सवाल उठा रहे थे. लेकिन कप्तान ने अपने प्रदर्शन से सबको करारा जवाब दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया, “कहा गया कि वो अनफिट हैं. उन्हें लेकर संदेह किया गया. लेकिन ‘सबसे अनफिट कप्तान’ ने 1.4 अरब सपनों को जीत दिलाई! #RohitSharma ने बल्ले से दिया जवाब!”

श्रेयस अय्यर का जलवा, राहुल का योगदान

श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों में 241 रन बनाए और फाइनल में 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

एक यूजर ने X पर लिखा, “रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर असली इम्पैक्ट प्लेयर हैं. रोहित की वनडे टीम को ये खिताब मिलना ही चाहिए था. श्रेयस अपने खेल को नए स्तर पर ले गए हैं. कुछ समय पहले वो कॉन्ट्रैक्ट से बाहर थे और अब ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. केएल राहुल ने भी जबरदस्त योगदान दिया – पहले सेमीफाइनल और अब फाइनल में!”


ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की शानदार जीत- पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत राजनेताओं ने यूं जाहिर की खुशी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

6 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

6 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

25 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago