खेल

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने किया लाखों का घोटाला! अब पुलिस ने जारी किया Arrest warent

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. उथप्पा भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस के बीच छाप छोड़ी थी. हालांकि उथप्पा का करियर पूरी तरह उतार-चढ़ाव से भरा रहा और वह अधिकांश समय टीम से बाहर रहे.

उथप्पा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के वेतन से रकम काटने के बाद बावजूद उनके पीएफ अंशदान को रोक दिया. उथप्पा सेंचुरीज़ लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं और कर्मचारियों के वेतन से 23 लाख रुपये काटने के बावजूद पीएफ की राशि को उनके खाते में जमा नहीं कराया. अब कर्नाटक के इस क्रिकेटर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है.

राशि जमा कराते ही रद्द हो जाएगा वारंट

यह वारंट बेंगलुरु में केआर पुरम के क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त – II और वसूली अधिकारी, सदाक्षर गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किया गया था. रेड्डी का आरोप है कि उथप्पा से 23.36 लाख रुपये वसूले जाने थे. इस मामले में सीनियर अधिकारी ने पुलकेशिनगर पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

पुलकेशिनगर पुलिस के सीनियर हाउस अधिकारी (एसएचओ) को जारी नोट में कहा गया, “चूंकि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, इसलिए यह कार्यालय गरीब श्रमिकों के पीएफ खातों का निपटान करने में असमर्थ है. उपरोक्त को देखते हुए, आपसे अनुरोध है कि गिरफ्तारी वारंट को लागू करें.” ऑर्डर के अनुसार, उथप्पा अगर राशि जमा कराते हैं तो वारंट रद्द हो जाएगा.

भारत के लिए खेले हैं 46 वनडे मैच

रॉबिन उथप्पा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 46 वनडे मैच खेले हैं और 42 पारियों में 25.94 की औसत के साथ 90.59 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 6 अर्धशतक भी लगाए. उन्होंने भारत के लिए 13 टी20 में 24.9 की औसत और 118 के स्ट्राइक रेट के साथ 249 रन बनाए. उथप्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 205 मैच खेलते हुए 27.51 की औसत के साथ 4,952 रन बनाए.


इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर की चौंकाने वाली Strategy, क्या सच में बन पाएगा बॉर्डर पर स्टेडियम?


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago