लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG 2024 काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई, 30 दिसंबर तक जारी रहेगी प्रक्रिया

NEET UG 2024 प्रवेश प्रक्रिया की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब देश डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, ऐसे में कीमती मेडिकल सीटे बर्बाद नहीं होनी चाहिए.

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्नाथन की बेंच यह टिप्पणी करते हुए अपने फैसले में कहा कि हम अंतिम अवसर के रूप में अवधि बढ़ाने के इच्छुक है, और यही कहते हुए कोर्ट ने काउंसलिंग की अवधि को 30 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. कोर्ट ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रिक्त सीटों को भरने के लिए नए सिरे से काउंसलिंग आयोजित करें.

खाली सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग

बता दें कि पांच दौर की काउंसलिंग के बाद भी सीटे खाली रह गई है. याचिका में खाली सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग का एक विशेष दौर आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी कॉलेज को सीधे छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं है. प्रवेश केवल राज्य प्रवेश अधिकारियों के माध्यम से ही आयोजित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकी नागरिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, दूसरी पत्नी की गुजारा भत्ते की मांग वाली याचिका खारिज

इस विशेष काउंसलिंग से उन प्रवेशो में बाधा नहीं आनी चाहिए जिन्हें पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है. ये काउंसलिंग केवल वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों के लिए है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से 15 प्रतिशत सीटों के लिए नीट काउंसलिंग की जाती है. नीट ऑल इंडिया काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के 50 प्रतिशत से ज्यादा परसेंटाइल लाने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बने थे.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

7 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago