Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India Open 2025: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, सिंधु और किरण जॉर्ज बाहर

वूमेन सिंगल्स में भारत की सारी उम्मीदें स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु पर थीं. लेकिन वह हारकर बाहर हो गई हैं. वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया.

India Open 2025

वूमेन सिंगल्स में भारत की सारी उम्मीदें स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु पर थीं. लेकिन वह हारकर बाहर हो गई हैं. वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर तिरंगा लहराया.

वूमेन सिंगल्स में सिंधु और किरण जॉर्ज की हार के साथ भारत का अभियान यहां समाप्त हो गया है. वहीं, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने यहां केडी जाधव इंडोर हॉल में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में कोरिया के योंग जिन और कांग मिन ह्युक पर जीत के साथ लगातार दूसरे फाइनल के लिए अपनी जगह बना ली है.

सात्विक और चिराग का शानदार प्रदर्शन

सात्विक और चिराग ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दक्षिण कोरिया के योंग जिन और कांग मिन ह्युक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21-10, 21-17 से जीत हासिल की. एक तरफ सात्विक और चिराग की जीत से देश में खुशी की लहर है तो वहीं वूमेन सिंगल्स में सिंधु के बाहर होने से गम भी है. हालांकि, खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है.

सिंधु को पेरिस ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से 21-9, 19-21, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा. चीन के वेंग होंग यांग ने किरण को पुरुष एकल मुकाबले में 21-13, 21-19 से हराया. सात्विक और चिराग की जोड़ी ने केडी जाधव हॉल में मौजूद दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया. उन्होंने इस मैच के रोमांच को फाइनल जैसा बना दिया.

सेजे फेई गोह और नूर इज्जुद्दीन से होगा सात्विक और चिराग का मकाबला

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं ने शुरुआती गेम में 9-1 की बढ़त हासिल की और फिर 18 मिनट में गेम को अपने नाम कर लिया. कोरियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय बिल्कुल भी दबाव में नहीं थे. सेमीफाइनल में सात्विक और चिराग का सामना इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त सेजे फेई गोह और नूर इज्जुद्दीन की जोड़ी से होगा.

ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग के खिलाफ हार के बावजूद सिंधु के लिए बहुत सी बातें अच्छी रहीं. पेरिस ओलंपिक के बाद वह चोटों से जूझ रही थीं. 29 वर्षीय सिंधु को शुरुआती गेम में अपनी मूवमेंट को लेकर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन एक बार जब उन्होंने अपनी रेंज हासिल कर ली तो उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी. दूसरे गेम में 3-9 से पिछड़ने के बाद सिंधु ने टुनजुंग को कड़ी टक्कर दी.


इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने गुकेश डी, मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा, देखिए सूची


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital