खेल

Asian Games में भारत का डंका: अमित शाह ने दी टीम इंडिया को शानदार बधाई

एशियाई खेल 2026 के मंच से भारत के लिए एक बेहद गर्व और उत्साह से भरी खबर सामने आई है. जापान के निशिन में खेले गए महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने आक्रामक और बेजोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी और स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया. यह इस महामुकाबले के इस संस्करण में भारत का पहला स्वर्ण पदक है. इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों के बाद लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया है.

स्मृति मंधाना और शाफाली वर्मा की रिकॉर्ड साझेदारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों में 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि शाफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. इसके बाद मैदान पर उतरीं रिचा घोष ने डेथ ओवरों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते हुए महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन क कूट डाले. इन शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो एशियाई खेलों के इतिहास में महिला टी20 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

श्रीलंकाई बल्लेबाजी धराशायी, गेंदबाजों का जलवा

217 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे पूरी तरह बिखर गई और महज 15.4 ओवरों में सिर्फ 69 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान चामरी अथापथ्थु (29 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारत की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने मात्र 6 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. वहीं, शाफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत पर देश भर में जश्न का माहौल है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय महिला क्रिकेटरों ने स्वर्ण पदक हासिल किया. एशियाई खेल 2026 में पहला स्वर्ण पदक लेकर आने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई. मैदान पर बेजोड़ क्रिकेटिंग क्षमता और अदम्य प्रभुत्व का प्रदर्शन कर उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है.” इस जीत के साथ ही स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट की अग्रणी रन स्कोरर बनने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago