खेल

RCB vs KKR: शार्दूल के बाद स्पिनर्स का जलवा, केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से रौंदा

IPL 2023: आईपीएल-2023 के पहले राउंड के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हरा दिया. 205 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत तेजतर्रार रही लेकिन विराट कोहली (18) और फाफ डुप्लेसिस (23) के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा चला कि पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गई.

स्पिनर्स के आगे ढेर हुई आरसीबी

आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सका. ब्रेसवेल भी केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मैक्सवेल ने भी निराश किया और केवल 5 रन बना पाए. आरसीबी को सबसे ज्यादा नुकसान वरुण चक्रवर्ती ने पहुंचाया, जिन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं सुनील नरेन ने 16 रन देकर 2 विकेट झटके. इसके अलावा सुयश शर्मा ने तीन और शार्दूल ठाकुर ने एक विकेट झटककर आरसीबी को 123 रनों पर समेट दिया.

केकेआर ने बनाए थे 204 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरूवार को खेले जाने वाले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने सात विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज का गदर, जानिए कौन हैं Prabhsimran Singh

केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही थी और डेविड विली ने दो गेंदों पर वेंकटेश अय्यर और मनदीप सिंह को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कर्ण शर्मा ने टीम को दो झटके दिए. एक समय केकेआर बहुत मुश्किल में लग रही थी लेकिन शार्दूल ठाकुर (68) और रिंकू सिंह (46) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 204 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 की चोट ने दिया Kane Williamson को एक और दर्द, नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप!

आरसीबी की प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (C), दिनेश कार्तिक (WK), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

केकेआर की प्लेइंग 11:  मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, नितीश राणा (C), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

3 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

23 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

29 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

39 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

44 minutes ago