Categories: देश

Weather Update: दिल्ली में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम, जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: राजधानी में गुरुवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा. इसके बाद दिन में धूप खिली लेकिन गर्मी से राहत बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दो दिन बाद रविवार और फिर मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है.

समान्य देखी गई वायु गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. सफर इंडिया के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का वायु सूचकांक 142, फरीदाबाद का 108, गाजियाबाद का 142, ग्रेटर नोएडा का 189, गुरुग्राम का 126 और नोएडा का वायु सूचकांक 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में VHP ने निकाली शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बंगाल के हुगली में BJP सांसद लॉकेट चटर्जी को रोका गया

विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ इलाकों में बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक की बात करें तो यहां भी अभी कुछ इलाको में बारिश हो रही है. वहीं उत्तराखंड की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावनाएं है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में दिल्ली का तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं राजधानी में बारिश होने की गतिविधियां  कम हो गई हैं. मंगलवार को बारिश हुई, लेकिन कल बुधावार को मौसम साफ रहा. अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में 34 से 36 डिग्री तक तापमान जा सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

20 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

30 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago