खेल

SRH vs KKR: हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से हराया, हैरी ब्रूक के तूफानी शतक के आगे नितीश-रिंकू सिंह की पारी बेकार

IPL 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें एसआरएच ने केकेआर को 23 रनों से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक के नाबाद शतक और कप्तान एडेन मार्कराम के अर्धशतक से केकेआर के खिलाफ चार विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. यह इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर है जिसमें ब्रुक ने नाबाद 100 और मार्कराम ने 50 रन की पारी खेली. केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट हासिल किया.

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भुवनेश्वर की गेंद पर बिना खाता खोले रहमानउल्लाह गुरबाज पवेलियन लौट गए, जबकि इंपैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए. वे मार्को यानसेन का शिकार बने. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सुनील नरेन को अगली गेंद पर ही यानसेन ने आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दे दिया.

कोलकाता की खराब शुरुआत

कोलकाता की टीम का स्कोर इस वक्त तीन विकेट पर 20 रन था. यहां से कप्तान नितीश राणा ने जगदीशन (36) के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरना शुरू किया. लेकिन जगदीशन के बाद आंद्रे रसल (3) को मयंक मारकंडे ने आउट कर केकेआर को बैकफुट पर ला दिया. हालांकि, नितीश राणा ने 75 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा. वहीं रिंकू सिंह ने एक बार 58 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन आखिर में हैदराबाद की टीम 23 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: शुभमन गिल की फिफ्टी, राहुल तेवतिया का फिनिशिंग टच, गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

हैदराबाद ने बनाए थे 228 रन

हैदराबाद की तरफ से पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ओपनर मयंक अग्रवाल का भी खराब फॉर्म जारी रहा और वे भी केवल 9 रन बनाकर रसल का शिकार बने. लेकिन हैदराबाद की तरफ से हैरी ब्रूक (नाबाद 100) और कप्तान मारक्रम (50) ने शानदार बल्लेबाजी की. जबकि अभिषेक शर्मा के 32 और क्लासेन के 16 रनों ने टीम को 228 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम किया.

कोलकाता : एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण,नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव,सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.

हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक माकंर्डे, उमरान मलिक, टी नटराजन.

कमल तिवारी

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

28 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

37 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

60 minutes ago