खेल

IPL 2024: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

Ahmedabad: चोटों और अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर रहने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के 12वें दौर के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेआफ का अपना दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी. चेन्नई के 11 मैचों में 12 अंक हैं और गुजरात पर जीत उसके लिये बहुत महत्वपूर्ण होगी क्योंकि प्लेआफ में उसकी जगह अभी भी पक्की नहीं है और एक हार उस पर भारी पड़ सकती है. शाम &:30 बजे से ये मैच खेला जाएगा.

दीपक चाहर और मथीषा पथिराना चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं. जबकि मुस्ताफिजूर रहमान बांग्लादेश के लिये खेलने चले गए हैं. अब चेन्नई के तीनों स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मिशेल सेंटनेर और मोईन अली पर आक्रमण का दारोमदार होगा. चेन्नई ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ जिस तरह 167 रन बनाने के बाद मैच जीता, उससे प्रशंसकों की उम्मीदें बंधी होगी.

गुजरात को हराकर चेन्नई अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगी. अभी तक जिन तीन टीमों के 12 अंक हैं, उनमें चेन्नई (प्लस 0 . 700) का रनरेट सबसे अच्छा है. गुजरात के 14 अंक हैं और वह दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं है लेकिन शुभमन गिल की टीम के लिये आगे का सफर काफी कठिन है. पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी टीम का मनोबल गिरा है. मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में गेंदबाजी में धार नजर नहीं आ रही. वहीं गिल खुद पिछले पांच में से तीन मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके और उनका सर्वोच्च स्कोर 35 रहा है.

साई सुदर्शन, शाहरूख खान और डेविड मिलर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. गेंदबाजों में मोहित शर्मा और जोश लिटिल महंगे साबित हुए हैं. नयी गेंद के गेंदबाजों से मदद नहीं मिलने से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद भी उतने प्रभावी नहीं रहे. दूसरी ओर चेन्नई के रूतुराज गायकवाड़ ने मोर्चे से कप्तानी की है. उन्होंने 11 मैचों में 541 रन बनाये और आरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली से पीछे हैं. पंजाब के खिलाफ इंपैक्ट खिलाड़ी रहे सिमरजीत सिंह ने 140 की रफ्तार से गेंदबाजी करके तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अरावेली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्ष्णा और समीर रिजवी.

गुजरात टाइटंस की टीम- शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुतार.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH Vs LSG Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी करारी शिकस्त, ट्रेविस और अभिषेक शर्मा ने मात्र इतने गेंदों में पूरा किया 166 रनों का टारगेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

6 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

7 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

14 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

24 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

24 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

31 minutes ago