पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू.
पंजाब में भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू शुक्रवार को जब लुधियाना लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे तो एक पुरानी एम्बेसडर कार में यात्रा करेंगे, जो उनके दिवंगत दादा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की थी.
अगस्त 1995 में चंडीगढ़ में सचिवालय के बाहर एक बम विस्फोट में बेअंत सिंह का निधन हो गया था. उनके पोते रवनीत बिट्टू ने आज कहा कि मैं अपने दादा की एम्बेसडर कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ अपना पर्चा दाखिल करने जाऊंगा.
रवनीत बिट्टू ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का उस कार से भावनात्मक रिश्ता है, जिसमें दादा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए आतंकवाद के दिनों में राज्य भर में लाखों किलोमीटर की यात्रा की थी. बिट्टू ने गर्व के साथ कहा, ‘‘मेरे पास अपने समय के महान राजनीतिक व्यक्तित्व की विरासत है.’’
रवनीत बिट्टू ने कहा कि जब भी उन्हें अपने दादा बेअंत सिंह के आशीर्वाद की जरूरत होती है तो वे इस कार का इस्तेमाल करते हैं. बिट्टू ने कहा, ‘‘नामांकन पत्र दाखिल करते समय मैं अपने दादा की उपस्थिति को महसूस करूंगा।’’
तीन बार से कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत बिट्टू ने इस मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. अब वह बतौर भाजपा उम्मीदवार 10 मई को अपने दादा की कार में बैठकर लोकसभा चुनाव का पर्चा दाखिल करने जाएंगे.
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…