आईपीएल

IPL 2024, PBKS Vs RCB Match Highlights: धर्मशाला में गरजा किंग कोहली का बल्ला, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी बरकरार

IPL 2024, PBKS Vs RCB Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 58वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने 60 रनों से शानदार जीत दर्ज की. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 242 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया. जबकि, आरसीबी की दावेदारी अब भी बरकरार है.

टॉस जीतकर पंजाब ने आरसीबी को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 242 रनों का टारगेट दिया. रन चेज करने उतरी पंजाब की टीम की शुरूआत खराब रही. 6 रन पर ही पंजाब ने अपना पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसो ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और दूसरे विकेट के लिए 31 बॉल में 65 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

रेसो ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 27 बॉल पर 61 रन ठोक डाले. वहीं बेयरस्टो ने भी 16 गेंदों पर 27 रन बनाए. इसके अलावा शशांक सिंह ने भी मात्र 19 गेंदों में 37 रन बनाए. हालांकि कोई भी बैट्समैन पिच पर टिककर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सका. बेंगलुरु की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट्स लिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. वहीं स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले.

बारिश के बाद गरजा कोहली का बल्ला

आरसीबी की बैटिंग चल रही थी. विराट कोहली मैदान में डटे हुए थे. 10 ओवर का मैच हो गया था. तभी तेज बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए. जिसकी वजह से मैच को रोक दिया गया. लेकिन थोड़ी देर बाद मैच फिर से शुरू हुआ. इसके बाद विराट कोहली ने बल्ले से गदर मचा दिया. उन्होंने मात्र 47 गेदों में 92 रन ठोक डाले.

इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके लगाए. आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 23 बॉल पर 55 रन बनाए. वहीं कैमरन ग्रीन ने 27 बॉल पर 46 रन बनाए. कोहली और ग्रीन के बीच मात्र 46 गेंदों में 92 रनों की पार्टनरशिप हुई. पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल ने 3 और विद्वथ कावेरप्पा ने 2 विकेट्स निकाले. जबकि सैम करन और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स- जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिली रोसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, विद्वथ कावेरप्पा, अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट सब- हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, तनय त्यागराजन, नाथन एलिस.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन.

इम्पैक्ट सब- सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, विजयकुमार वैशाक, मयंक डागर, यश दयाल.

ये भी पढ़ें- INDW Vs BANW T20I: भारतीय महिला टीम ने आखिरी मैच में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, टी20 सीरीज में 5-0 से किया क्लीनस्वीप

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

9 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

17 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

23 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

54 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago