खेल

IPL 2024: 2 घंटे के ड्रामे के बाद हार्दिक पंड्या की Mumbai Indians में वापसी, IPL इतिहास की हुई सबसे बड़ी डील

Hardik pandya: IPL 2024 में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडेया आखिरकार किस टीम से खेलेंगे. यह अब साफ हो गया है. पूरे 2 घंटे तक चले इस ड्रामे के बीच हार्दिक पंड्या का रिश्ता गुजरात टाइटन्स से टूट गया और वह मुंबई की टीम में शामिल हो गए. रिटेंशन डे के दिन पहले खबर आई थी कि हार्दिक पंड्या गुजरात के साथ खेलेंगे और हुआ भी ऐसे ही. जैसे ही गुजरात टाइटन्स के हार्दिक को रिटेन करने की खबर सामने आई. इसके बाद से सोशल मीडिया पर हार्दिक पांडेय ट्रेंड करने लगा.

इसके बाद से अचानक ही कुछ घंटों के बाद दूसरी खबर आती है कि हार्दिक पंड्या मुंबई में शामिल हो चुके हैं. चलिए अब आपको इन 2 घंटों की पीछे की कहानी के बारे में बताते हैं. जो आईपीएल के इतिहास अभी तक ऐसा नहीं हुआ था.

IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड

हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने लिए मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रे़ड करने पड़ी. यह ट्रेड ट्रांसफर विंडो के तहत हो सकी. दरअसल सभी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया जा चुका था. लेकिन ट्रेडिंग विडों रिटेंशन-डेडलाइन के बाद भी खुली हुई. इसलिए यह सब हो पाया, लेकिन यह किसी को भी नहीं पता था कि 2 घंटे के बाद ही इतना बड़ा खेल हो जाएगा. बता दें कि गुजरात 2022 में बतौर नई टीम शामिल हुई थी. तब उसने पंड्या को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर कप्तान बनाया था.

15 करोड़ में बनी बात

वहीं रविवार की शाम को वेबसाइट क्रिकबज ने खुलासा करते हुए बताया कि हार्दिक की मुंबई में वापसी हो गई है. मुंबई इंडियंस हार्दिक को 15 करोड़ रुपये की सैलरी देगी. इसके साथ ही एक ट्रांसफर फीस पर सहमति बनी हुई है, जिसका 50 फीसदी हार्दिक को हिस्सा जाएगा. बाकी का 50 फीसदी गुजरात टाइटन्स को मिलेगा. हालांकि इस फीस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.

बता दें कि हार्दिक पांडेया ने 2 साल तक गुजरात के लिए खेला है. उन्होंने गुजरात टाइटन्स के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था. इसके अलावा दूसरे सीजन में रनर अप तक गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

30 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago