खेल

IPL 2024, KKR Vs DC Highlights: फिल सॉल्ट की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने दी करारी शिकस्त

IPL 2024, KKR Vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 154 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में केकेआर ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 154 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए. दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 35 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक पोरेल ने 18 और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. वहीं वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को दो-दो सफलात मिली.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड (153/9, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
पृथ्वी शॉ 13 वैभव अरोड़ा 172-1
जैक फ्रेजर-मैकगर्क 012 मिचेल स्टार्क 30-2
शाई होप 06 वैभव अरोड़ा 37-3
अभिषेक पोरेल 18 हर्षित राणा 68-4
ऋषभ पंत 27 वरुण चक्रवर्ती 93-5
ट्रिस्टन स्टब्स 04 वरुण चक्रवर्ती 99-6
अक्षर पटेल 15 सुनील नरेन 101-7
कुमार कुशाग्र 01 वरुण चक्रवर्ती 111-8
रसिक सलाम डार 08 हर्षित राणा 140-9
कुलदीप यादव 35*
लिजाद विलियम्स 01*

ईडन गार्डन्स में कोलकाता और दिल्ली की भिड़ंत

आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 33 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17 मुकाबले में जीत दर्ज की है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी बार भिड़ंत हो रही है. इससे पहले विशाखापट्टनम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी. जिसमें कोलकाता ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिक सलाम डार, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: टी20 हमेशा से बल्लेबाजों का रहा है खेल, इस आईपीएल में एक कदम और आगे: पैट कमिंस

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago