यूटिलिटी

AdaniConneX ने स्थापित किया नया बेंचमार्क, 12 हजार करोड़ का कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क किया तैयार

AdaniConneX ने भारत की सबसे बड़े सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड फाइनेंसिंग स्थापित है जिससे 1.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए जा सकें। शुरुआत में इस फाइनेंसिंग में 875 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता है उसके बाद एक समझौते तहत इसे 1.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। यह AdaniConneX के कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग पूल को 13 हजार 700 करोड़ तक ले जाता है, जो जून 2023 में निष्पादित 213 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी पर आधारित है।

पर्यावरण को होगा कम नुकसान

आने वाले डेटा सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन का इस्तेमाल करेंगे। इससे पर्यावरण को होने वाला नुकसान कम से कम होगा और साथ ही साथ इन डेटा सेंटर्स को चलाने में लगने वाली लागत भी कम होगी। इस प्रोजेक्ट को मिले लोन को इस बात से जोड़ा गया है कि कंपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देगी, दुनिया में सबसे कम ऊर्जा खपत (पीयूई) हासिल करेगी और इसके लिए वो दुनियाभर के बेहतरीन तरीकों को अपनाएगी और रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज का इस्तेमाल करेगी।

इनोवेटिव गारंटी प्रोग्राम

इस फाइनेंसिंग प्लान की एक खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट की पर्चेजिंग स्ट्रेटजी के साथ मिलकर काम करने वाला एक इनोवेटिव गारंटी प्रोग्राम है। इस प्लान के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय लेंडर्स – आईएनजी बैंक एनवी, इंटेसा सैनपाओलो, केएफडब्ल्यू आईपीईएक्स, एमयूएफजी बैंक लिमिटेड, नेटिक्सिस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, सोसाइटी जनरल और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन के साथ निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। फाइनेंसिंग का यह नया तरीका सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक प्रगति को गति देगा और भारत के डिजिटल विकास को तेज करेगा।

पर्यावरण के अनुकूल स्थायी डेटा सेंटर बनाने में मिलेगी मदद

AdaniConneX के सीईओ जेया कुमार जनकराज ने कहा, “इस प्रयास ने सभी पार्टनर की मजबूत और टिकाऊ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की इच्छाशक्ति को साबित किया है। इससे नये मानदंड भी स्थापित होंगे। कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग, अडानी कनेक्स के कैपिटल मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है। इससे हमें पर्यावरण के अनुकूल स्थायी डेटा सेंटर बनाने में मदद मिलेगी। हमें अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सहयोगियों के साथ मिलकर इस काम को शुरू करने में हमें बहुत खुशी हो रही है।”

कई बैंकों की अहम भूमिका

इस महत्वपूर्ण काम में कई बैंकों ने अहम भूमिका निभाई है। आईएनजी बैंक एन.वी., इंटेसा सैनपाओलो, केएफडब्ल्यू आईपीईएक्स, एमयूएफजी बैंक लिमिटेड., नॉटिक्सिस, स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक, सोसाइटी जनरल और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन ने मुख्य ऋणदाता के रूप में काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Gold Price Today: गिरने लगे सोने के भाव, जानें आज कितना हुआ सस्ता

आईएनजी बैंक एन.वी. और एमयूएफजी बैंक लिमिटेड ने इस डील की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, आईएनजी बैंक एन.वी, एमयूएफजी बैंक लिमिटेड और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन ने पर्यावरण अनुकूलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वयकों के रूप में भी काम किया है। ऋण लेने वाली कंपनी के कानूनी सलाहकार एलन & ओवेरी और सराफ एंड पार्टनर्स थे। वहीं, ऋण देने वाले बैंकों के कानूनी सलाहकार मिलबैंक और सायरिल अमरचंद मंगलदास थे।

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

7 minutes ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

14 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

29 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

1 hour ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

1 hour ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

2 hours ago