यूटिलिटी

Gold Price Today: गिरने लगे सोने के भाव, जानें आज कितना हुआ सस्ता

Gold Price Today: सोमवार (29 अप्रैल) को वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.हालांकि, चांदी की कीमत 84,500 रुपये प्रति किलो पर अपरिवर्तित बनी रही.एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में हाजिर सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 130 रुपये कम है.’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,333 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर कम है.मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की संभावना फिलहाल कम होने और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के कारण सोने में स्थिरता रही.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्याज दर में कटौती में देरी से अमेरिकी डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को समर्थन मिला है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है.’’

हालांकि, चांदी मामूली बढ़त के साथ 27.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले बंद भाव में यह 27.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी.
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज), प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘निवेशक इस सप्ताह अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे, जिसमें गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के आंकड़े शामिल हैं. ये सर्राफा कीमतों को दिशा प्रदान करेंगे.’’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

21 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

35 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

41 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

60 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago