सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- एक्स)
SRH vs MI Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियन से हो रही है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदारबाद में ये मुकाबला खेले जा रहे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदारबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीम आज अपना दूसरा मैच खेल रही है. अपने पहले मैच में दोनों ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीम के कप्तान की कोशिश होगी की आज के मुकाबले को अपने नाम कर जीत का खाता खोला जाए.
टॉस के दौरन हार्दिक पंड्या ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है. ल्यूक वुड की जगह पर क्वेन मफाका को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं पैट कमिंस ने बताया कि वह दो बदलाव के साथ आज उतर रहे हैं. एसआरएस में ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और जयदेव उनादकट की एंट्री हुई है. इधर,टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज मुंबई इंडियंस की ओर से अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं. इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें खास जर्सी भेंट की है.
एसआरएच (SRH)- ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट.
एमआई (MI)- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – पैट कमिंस (कप्तान), एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, उमरान मिलक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, झटवेद सुब्रमण्यन.
मुंबई इंडियंस (MI)- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, पियूष चावला, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, नुवान तुषारा, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवलिक शर्मा, क्वेना मफाका.
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…
16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…
India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…
Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…
JDU Patna Meeting: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.…