चुनाव

पढ़िए 1 क्लिक में कल की 10 बड़ी चुनावी खबरें: BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की 7वीं सूची आई, PM मोदी बोले- ₹3000 करोड़ गरीबों को लौटाएंगे…

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा.

नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 27 मार्च की 10 बड़ी खबरें —

भाजपा ने 7वीं सूची में घोषित किए ये उम्मीदवार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची आज जारी कर दी. इस सूची के मुताबिक, नवनीत राणा महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाई गई हैं.

विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के BJP प्रत्याशी भी तय

भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी है. हरियाणा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने करनाल सीट पर नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है.

गोवा-झारखंड के लिए हुई कांग्रेस CEC की बैठक

देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में झारखंड के लिए कांग्रेस CEC की बैठक की. इसके अलावा पार्टी मुख्यालय में गोवा के लिए भी कांग्रेस CEC की बैठक हुई. यह बैठक काफी देर तक चलती रही.

अरविंद केजरीवाल को आज भी नहीं मिली राहत

शराब नीति केस में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को भी राहत नहीं मिली. आम आदमी पार्टी की ओर से उनकी गिरफ्तारी और रिमांड से जुड़े मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई गई थी, हालांकि वहां राहत नहीं मिल सकी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है. इस मामले में अब 3 अप्रैल को सुनवाई होगी. इसके अलावा कल केजरीवाल को CM पद से हटाने की अर्जी पर भी सुनवाई होगी.

ED के जब्त किए ₹3000 करोड़ गरीबों को लौटाएंगे: PM मोदी

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से फोन पर चर्चा की. उनसे बातचीत में पीएम मोदी ने BJP के चुनाव प्रचार की तैयारियों के बारे में जाना. इसे अलावा आज पीएम मोदी ने कहा कि ED द्वारा जब्त किए गए ₹3000 करोड़ गरीबों को लौटाएंगे.

PM मोदी बोले— “मैं इसके लिए लीगल एडवाइस ले रहा हूं कि बंगाल में भ्रष्टाचारियों से ED ने जो करीब 3 हजार करोड़ रुपए अटैच किया है..उसका कैसे सदुपयोग करें. ये पैसा गरीब आदमी का पैसा है…हम इसे वापस लौटाएंगे.”

भाजपा में आ गए ‘आप’ के सांसद रिंकू और शीतल

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दूसरी पार्टियों की ओर रूख कर लिया है. आज AAP सांसद रिंकू ने भाजपा जॉइन कर ली. वह आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य थे. अब जालंधर से उनका टिकट तय हो गया है. उनके अलावा पंजाब के विधायक ने भी पार्टी छोड़ी है. सांसद रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होते ही बस्ती दानिशमंदा के साथ आप कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया.

अरुणाचल प्रदेश के गांव में एक वोट लेने जाएगी पोलिंग टीम

चुनावी मौसम में चर्चा अरुणाचल प्रदेश के एक गांव की भी हो रही है. दरअसल, पोलिंग टीम आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान एक ऐसे गांव में भी जाएगी, जहां एक वोट ही रजिस्टर्ड है. इसके लिए पोलिंग टीम को 39 KM पैदल चलना होगा. राज्य के 68 मतदान केंद्रों तक पहुंचने में 2-3 दिन लगेंगे. उस गांव का नाम है— मालोगम. ईटानगर स्थित मालोगम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होगी.

दिलीप घोष-सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इस मामले पर बोलते हुए TMC नेता शशि पांजा ने कहा, “दिलीप घोष हमेशा इस तरह की टिप्पणी करते रहे हैं…इसलिए हमारी मांग है कि कोई कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. चुनाव आयोग को कोई सख्त कार्रवाई करनी चाहिए…उनकी उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए.”

कांग्रेस विधायक ने झाबुआ में बीजेपी प्रत्याशी को दी धमकी

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का एक वीडियो सामने आया है. विधायक भूरिया वीडियो में रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पर जातिगत टिप्पणी करते दिखे. उन्होंने धमकी देते हुए वोट काटने की बात पर हाथ काटने की बात कही. भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान ने भिलाला समाज का अपमान बताया. मामले में अलीराजपुर एसपी से शिकायत की गई है.

लालू की पार्टी ने पूर्णिया से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया

एक खबर बिहार के प्रमुख सियासी दल राजद (RJD) की है, लालू यादव की इस पार्टी ने पूर्णिया सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद बीमा भारती ने कहा कि मैं 3 अप्रैल को नॉमिनेशन करूंगी. वहीं, बीमा भारती का नाम घोषित होने पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी. पप्पू बोले- दुनिया छोड़ दूंगा, लेकिन मैं पूर्णिया नहीं छोडूंगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

16 seconds ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

56 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago