खेल

IPL 2-024: प्लेआफ की रेस में बने रहने के लिये लखनऊ को हराने के इरादे से उतरेगी सनराइजर्स की सेना

Hyderabad: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 57वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाइंटस (LSG) के बीच खेला जाएगा. अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से उबरकर हैदराबाद की टीम जीत के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के 11 मैचों में 12 अंक हैं. सनराइजर्स का नेट रनरेट (माइनस 0 . 065) लखनऊ (माइनस 0 . 371) से बेहतर है. पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स (16), राजस्थान रॉयल्स (16) और चेन्नई सुपर किंग्स (12) उससे ऊपर हैं. सनराइजर्स और लखनऊ में जो जीतेगा वह प्लेआफ की दौड़ में एक कदम आगे होगा.

पिछले 4 में से 3 मैच में हैदराबाद को मिली हार

पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके विजय अभियान पर रोक लग गई है. पिछले चार में से तीन मैचों में सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा है क्योंकि उसके आक्रामक बल्लेबाज नाकाम रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वे बड़ा स्कोर नहीं बनाने के कारण सात विकेट से हार गए. ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में रहे हैं. युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं.

डेनियल विटोरी ने किया स्वीकार

सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि हर बार सलामी बल्लेबाजों पर ही जिम्मेदारी नहीं छोड़ी जा सकती, मध्यक्रम को भी कमान संभालनी होगी. हेनरिक क्लासेन लगातार अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं और नीतिश रेड्डी ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है. टी नटराजन ने अच्छी गेंदबाजी की है जबकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने भी लय हासिल कर ली है.

लखनऊ का निराशाजनक प्रदर्शन

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कोलकाता के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पहली बार 200 से अधिक रन देने के बाद 137 रन पर आउट हो गई. कप्तान केएल राहुल नाकाम रहे जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके. आयुष बडोनी का इस आईपीएल में प्रदर्शन औसत ही रहा है और वह अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल से बाहर हो गए हैं जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी चोट लगी है. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीनुल हक, युवा यश ठाकुर, स्टोइनिस और स्पिनर कृणाल पंड्या तथा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा.

दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल.
लखनऊ सुपर जाइंट्स- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB Vs GT Match Highlights: चिन्नास्वामी में गरजा कोहली-डु प्लेसिस का बल्ला, RCB ने गुजरात टाइटंस को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago