खेल

IPL 2025: 65 द‍िन, 10 टीमें, 74 मुकाबले… बस एक हफ्ता और, जानें पूरा शेड्यूल और क्या है खास

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी हैं. फैन्स बेसब्री से इस टी20 टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. लेकिन सवाल ये है कि इस बार टूर्नामेंट कब से शुरू होगा, कहां खेले जाएंगे मुकाबले और क्या नया देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

कब होगा आईपीएल 2025 का आगाज?

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. इस बार प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता और हैदराबाद में होंगे. क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में होगा, जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में भी कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. पूरे टूर्नामेंट में 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मैच भारत के 13 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे.

मैचों की टाइमिंग कैसी होगी?

आईपीएल 2025 में कुल 62 मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे. वहीं, 12 मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे. इस बार आईपीएल में कुल 12 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे. ये सभी शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर 23 मार्च को होगा.


ये भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को बनाया नया कप्तान, IPL 2025 में करेंगे टीम की अगुवाई


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

2 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

36 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

38 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

1 hour ago