खेल

IPL 2025: रियान पराग की तूफानी पारी गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में KKR ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2025: रियान पराग की धमाकेदार 95 रन की पारी भी राजस्थान रॉयल्स को जीत नहीं दिला सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उन्हें 1 रन से मात दी.

207 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर वैभव सूर्यवंशी (4) और डेब्यू कर रहे कुनाल सिंह राठौड़ (0) पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए.

इसके बाद कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभालते हुए अहम साझेदारी की और पावरप्ले खत्म होने तक स्कोर 59/2 पहुंचाया. सातवें ओवर में मोईन अली ने इस जोड़ी को तोड़ते हुए जायसवाल (34) को आउट कर राजस्थान को एक और झटका दिया.

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान की हालत और खराब कर दी जब उन्होंने एक ही ओवर में ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. स्कोर अब 71/5 हो चुका था.

हालांकि, कप्तान रियान पराग ने हार नहीं मानी और एक छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे. उन्हें शिमरोन हेटमायर का अच्छा साथ मिला. खासकर मोईन अली के 13वें ओवर में पराग ने पांच छक्के जड़ते हुए 32 रन बटोरे. अगले ओवर में चक्रवर्ती पर भी उन्होंने एक और छक्का जड़ा.

हेटमायर ने भी नरेन को एक छक्का लगाकर राजस्थान की उम्मीदों को जिंदा रखा. 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 155/5 था और 30 गेंदों में 52 रन की जरूरत थी.

लेकिन 18वें ओवर में रियान पराग की 45 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी का अंत हो गया. उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के और छह चौके लगाए. उनके आउट होते ही राजस्थान की जीत की उम्मीदें भी धुंधली हो गईं.

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे. जोफ्रा आर्चर ने पहली दो गेंदों पर दो और एक रन लेकर सुभम दुबे को स्ट्राइक दी. दुबे ने अगली तीन गेंदों पर छक्का, चौका और फिर एक और छक्का जड़कर मुकाबला रोमांचक बना दिया. अब आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे लेकिन वैभव अरोड़ा ने बेहतरीन यॉर्कर डाली और केवल एक रन ही देने दिया.

इससे पहले, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206/4 का स्कोर खड़ा किया. आंद्रे रसेल की धमाकेदार नाबाद 57 रन की पारी और अंगकृष रघुवंशी की 44 रन की पारी ने केकेआर को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

रसेल ने 25 गेंदों में छह छक्के और चार चौके लगाए. वहीं रघुवंशी ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए. अंतिम पांच ओवरों में केकेआर ने 85 रन जोड़े.

केकेआर की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही. युधवीर सिंह ने पहले ही ओवर में सुनील नरेन (11) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और रहमानुल्ला गुरबाज ने मिलकर पावरप्ले में टीम का स्कोर 56/1 तक पहुंचाया.

गुरबाज ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए और रहाणे ने 30 रन की पारी खेली. अंगकृष ने बीच के ओवरों में रनों की रफ्तार बनाए रखी और रसेल के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे.

रसेल ने 16वें ओवर में मधवाल पर चार, छक्का और फिर एक और चौका जड़ा. फिर आर्चर और थीक्षाना की गेंदों पर लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए केकेआर को 200 के पार पहुंचाया.

आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने भी दो छक्के और एक चौका लगाकर 22 रन जोड़े.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: कोहली की ‘कंसिस्टेंसी’ से आरसीबी को फिर मिली जीत, सीएसके के खिलाफ है विराट का खास रिकॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

45 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago