खेल

IPL 2025 SRH vs LSG: पूरन और मार्श की तूफानी पारी से लखनऊ की बड़ी जीत, हैदराबाद को उसके घर में हराया

IPL 2025 SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ ने गुरुवार (27 मार्च) को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से शिकस्त दी.

ऋषभ पंत ने बताया गेंदबाजी का कारण

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमारा लक्ष्य है कि विपक्षी टीम को जल्द आउट करें और लक्ष्य का पीछा करें. हमारी टीम संयोजन को देखते हुए यह सही फैसला है. हम किसी भी स्कोर को चेज़ करने के लिए तैयार हैं. बस एक बदलाव हुआ है, अवेश वापस आए हैं और शाहबाज बाहर हुए हैं.”

पैट कमिंस ने जताया भरोसा

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हमारे लिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, हमारी रणनीति हमेशा सकारात्मक रहती है. यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं. यहां तक कि 10-11 रन प्रति ओवर देना भी कुछ मैचों में निर्णायक हो सकता है. हमारी कोशिश टीम वर्क से जीतने की होगी. उम्मीद है कि हम बड़ा स्कोर बनाएंगे. हम पिछले मैच वाली ही टीम के साथ खेल रहे हैं.”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनीकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पैटेल, मोहम्मद शमी.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: शाहबाज अहमद, मणिमरण सिद्धार्थ, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago