खेल

IPL 2025: निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ फिफ्टी, मार्करम ने भी जमाया रंग, लखनऊ ने गुजरात को आखिरी ओवर में दी पटखनी

IPL 2025 LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 26वां मुकाबला जबरदस्त रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रोमांच से भरे इस मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) को 6 विकेट से हरा दिया. यह मैच 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ लखनऊ ने मौजूदा सीजन में छठे मैच में चौथी बार जीत दर्ज की. वहीं, गुजरात को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

पूरन ने किया बवंडर, मार्करम भी चमके

लखनऊ की शुरुआत दमदार रही. कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए तेज़ 65 रन जोड़े. पंत 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. इसके बाद आए निकोलस पूरन और मैच की रफ्तार ही बदल दी. पूरन ने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर माहौल बना दिया. दूसरी ओर मार्करम ने भी 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की.

10 ओवर खत्म होते-होते लखनऊ 114 रन बना चुका था. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्करम को 58 रन पर पवेलियन भेजा. उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. मार्करम के आउट होते ही पूरन ने तूफानी अंदाज़ में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में ये कारनामा किया. पूरन ने कुल 61 रन बनाए. 34 गेंदों की पारी में उन्होंने 7 छक्के और 1 चौका लगाया.

हालांकि पूरन राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच लखनऊ की मुठ्ठी में आ चुका था. आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन चाहिए थे और वो भी दूसरी गेंद पर पूरे हो गए. आयुष बदोनी 28 और अब्दुल समद 2 रन बनाकर नाबाद लौटे.

गिल-सुदर्शन की शानदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत ज़बरदस्त रही. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े. गिल ने 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जबकि सुदर्शन ने 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की.

13वें ओवर में गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. उन्होंने 38 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए. इसके बाद स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल कर दिया. उन्होंने एक ही ओवर में साई सुदर्शन (56 रन, 37 गेंद) और वॉशिंगटन सुंदर (2 रन) को आउट कर दिया. इसके बाद जोस बटलर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए.

अंत के ओवरों में गुजरात की पारी पूरी तरह बिखर गई. आखिरी ओवर में रदरफोर्ड (22 रन) और राहुल तेवतिया (0) भी पवेलियन लौटे. लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए. दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला. गुजरात ने आखिरी 8 ओवर में सिर्फ 60 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए. यही उनकी हार की सबसे बड़ी वजह रही.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 में आज कौन छिनेगा ऑरेंज और पर्पल कैप? पूरन-सुदर्शन-सिराज के बीच कांटे की टक्कर


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago