IPL 2025 MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हराया. यह मैच 31 मार्च (सोमवार) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुंबई को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 12.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
मुंबई की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट झटके. वहीं, रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 46 रन जोड़े. रोहित लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. आंद्रे रसेल की गेंद पर हर्षित राणा ने उनका कैच लपका.
रोहित ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल था. इसके बाद रिकेल्टन ने पारी को संभाला और तूफानी अर्धशतक जड़ा. उनकी दमदार बल्लेबाजी ने कोलकाता को कोई वापसी का मौका नहीं दिया और मुंबई ने आसानी से जीत दर्ज कर ली.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में ला दिया. ओपनिंग करने आए सुनील नरेन बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (1) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए.
डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद दीपक चाहर ने वेंकटेश अय्यर (3) को चलता कर दिया. पावरप्ले खत्म होते ही केकेआर का स्कोर 41/4 था और टीम मुश्किल में थी.
अंगकृष रघुवंशी ने कुछ अच्छे शॉट खेले और टीम को संभालने की कोशिश की. उन्होंने 16 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए. लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में नमन धीर को कैच थमा बैठे.
इसके बाद मुंबई के लिए अश्विनी कुमार ने कहर बरपाना शुरू किया. उन्होंने पहले रिंकू सिंह (17) को आउट किया, फिर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को पवेलियन भेज दिया. अश्विनी की घातक गेंदबाजी के कारण कोलकाता की टीम सिर्फ 117 रन पर सिमट गई.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिख नॉर्खिये, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया
मुंबई इंडियंस (MI): रायन रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, सत्यनारायण राजू
ये भी पढ़ें- IPL 2025: मलाइका अरोड़ा और कुमार संगकारा की साथ बैठने से उड़ी डेटिंग की अफवाहें
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में देरी…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…