कपिल देव ने अदानी इंटरनेशनल स्कूल में ISSO स्विमिंग रीजनल का उद्घाटन किया
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने गुजरात में पहली बार इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (ISSO) स्विमिंग रीजनल चैंपियनशिप का आयोजन किया. इस खास मौके पर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने उद्घाटन किया और पहले रेस को झंडी दिखाकर चैंपियनशिप की शुरुआत की.
इस टूर्नामेंट में गुजरात के सात अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के U9 और U11 आयु वर्ग के 115 युवा तैराकों ने हिस्सा लिया. ISSO छात्रों को खेल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा करने का मंच प्रदान करता है और खेल भावना तथा टीमवर्क को बढ़ावा देता है.
पहली बार ISSO रीजनल इवेंट की मेजबानी करने के साथ ही अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया और ओवरऑल चैंपियन बना. स्कूल ने कुल 106 पदक और 284 अंक अर्जित किए.
पदकों का विवरण:
इंडिविजुअल: 19 गोल्ड, 22 सिल्वर, 21 ब्रॉन्ज
रिले: 36 गोल्ड, 8 सिल्वर
अपने अनुभव साझा करते हुए कपिल देव ने कहा, “अदाणी इंटरनेशनल स्कूल आकर और ISSO स्विमिंग रीजनल चैंपियनशिप का उद्घाटन करके मुझे बेहद खुशी हुई. यहां की खेल सुविधाएं अद्भुत हैं. इस तरह की पहल से भारत के भविष्य के खेल सितारे उभरेंगे. मैं अदाणी परिवार को बधाई देता हूं और उनके इस अमूल्य योगदान के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल के हेड सर्जियो पावेल ने कहा, “कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी को हमारे कैंपस में पाकर गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने न केवल हमारे खेल सुविधाओं को देखा बल्कि छात्रों के साथ बातचीत भी की. उनकी विनम्रता और व्यवहार ने सभी को प्रभावित किया. हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने हमारे स्कूल में अच्छा समय बिताया.”
उन्होंने आगे कहा, “गुजरात में पहली बार ISSO रीजनल इवेंट की मेजबानी करना अदाणी समूह के खेल विकास के विजन को और मजबूत करता है. हमारा लक्ष्य छात्रों को बेहतरीन खेल अनुभव प्रदान करना है.”
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो विश्व स्तरीय शिक्षा और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के लिए जाना जाता है. यह अदाणी समूह के तत्वावधान में स्थापित किया गया है और छात्रों के समग्र विकास, नवाचार और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देता है.
स्कूल का पाठ्यक्रम भारतीय मूल्यों और वैश्विक मानकों का बेहतरीन संयोजन है, जिससे छात्र एक जिम्मेदार, खुशहाल और उद्देश्यपूर्ण नागरिक बनते हैं. यह स्कूल अपने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी शिक्षकों और प्रेरणादायक शिक्षण माहौल के लिए भी प्रसिद्ध है.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: मलाइका अरोड़ा और कुमार संगकारा की साथ बैठने से उड़ी डेटिंग की अफवाहें
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…