IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी. इस चोट के चलते उन्हें फ्रैक्चर हो गया था. अब उन्हें बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पहले जिसे NCA कहा जाता था) में बल्लेबाजी की अनुमति मिल गई है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वह विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के फिजियो सैमसन की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं. लेकिन विकेटकीपिंग के दौरान उनके कंफर्ट लेवल पर भी नजर रखी जाएगी. अगर उन्हें विकेटकीपिंग की इजाजत नहीं मिली, तो ध्रुव जुरेल को टीम का विकेटकीपर बनाया जा सकता है. राजस्थान ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. टीम में कोई और विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद नहीं है.
संजू सैमसन भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने अपने डेब्यू के वक्त द्रविड़ के मार्गदर्शन को याद किया.
सैमसन ने जियो हॉटस्टार से कहा, “राहुल सर ही थे जिन्होंने ट्रायल्स में मुझे देखा था. वह मेरे पास आए और कहा कि तुम मेरी टीम के लिए खेल सकते हो. तब से लेकर अब तक मैं फ्रेंचाइजी का कप्तान हूं और वह वापस आ रहे हैं. उनकी वापसी से मैं बहुत आभारी हूं. मैंने उनके नेतृत्व में राजस्थान और भारतीय टीम दोनों के लिए खेला है. लेकिन एक कप्तान और कोच का रिश्ता खास होता है और मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए उत्साहित हूं.”
संजू सैमसन ने आगे कहा, “वह (द्रविड़) बेहतरीन प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं. वह हर चीज को सही तरीके से सुनिश्चित करते हैं. मैं पिछले महीने नागपुर में राजस्थान रॉयल्स की अकादमी में उनके साथ था. वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते रहे. वह बल्लेबाजों की बैटिंग और गेंदबाजों की बॉलिंग पर नजर रखते रहे. कोचों से चर्चा करते रहे. उनकी तैयारी का तरीका बहुत खास है और मुझे इससे काफी कुछ सीखने की जरूरत है.”
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को करेगी. उनका पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में होगा.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, ध्रुव जुरेल
ये भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को बनाया नया कप्तान, IPL 2025 में करेंगे टीम की अगुवाई
-भारत एक्सप्रेस
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…