खेल

IPL 2025 : आरसीबी ने Virat Kohli को कप्तानी से हटाया, अब ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है. आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा. आरसीबी ने यह घोषणा गुरुवार को बेंगलुरू में एक इवेंट में की, जहां टीम के निदेशक के अलावा मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद थे.

आरसीबी ने एक पर दी जानकारी

आरसीबी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए पोस्ट किया, “कई महान खिलाड़ियों ने आरसीबी को शानदार कप्तानी विरासत दी है. अब समय आ गया है कि यह फोकस्ड, निडर और कड़ा प्रतियोगी हमें जीत की ओर ले जाए! दबाव में भी शांत रहना और चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता, जैसा कि उन्होंने हमें पहले दिखाया है, आरसीबी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी.

देवियों और सज्जनों, शांत और संयमित रजत पाटीदार के लिए तालियां बजाएं!”

आरसीबी ने एक और पोस्ट में कहा, “आपका नाम (रजत पाटीदार) इतिहास में दर्ज हो गया है. अब एक नए अध्याय की शुरुआत है! आइए दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रशंसकों को वो दें, जिसका इंतजार उन्होंने इतने सालों से किया है.”

आरसीबी से कब जुड़े थे पाटीदार?

पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और तीन सीजन में 28 मैच खेलकर 799 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.85 का रहा है. 31 साल के पाटीदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें आरसीबी ने नवंबर में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले अपने साथ बनाए रखा था. यह उनका आईपीएल में पहली बार कप्तान बनने का मौका होगा. हालांकि, उन्होंने 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की टी-20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) और एकदिवसीय (विजय हजारे ट्रॉफी) टीम की कप्तानी की थी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पाटीदार ने 9 पारियों में 428 रन बनाए, उनकी औसत 61.14 और स्ट्राइक रेट 186.08 रहा. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 226 रन बनाए, जहां उनकी औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 107.10 था.

यह भी पढ़ें- King Kohli ने रचा विराट इतिहास, चकनाचूर हुआ मास्टर ब्लास्टर का ये ‘महारिकॉर्ड’

उल्लेखनीय है कि आरसीबी अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, हालांकि वे तीन बार फाइनल में पहुंचे हैं. पिछले पांच में से चार सीजन में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. लेकिन खिताब जीतने से टीम दूर रही. अब केवल दो टीमें – कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ऐसी बची हैं जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago