लीगल

भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, जानें क्या है पूरा मामला

भूमि अधिग्रहण से जुड़े 2013 के केंद्रीय कानून में संशोधन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बावजूद अभी तक राज्य सरकार ने जवाब दाखिल नही किया है. जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है. यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर सहित अन्य की ओर से दायर की गई है.

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनस्थापना में उचित मुआवजा और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 में गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और झारखंड ने विरोधाभासी संशोधन किए है. दायर याचिका में कहा गया है कि इन राज्यों में किए गए संशोधनों से भू-स्वामियों और किसानों की जीविका के अधिकार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है.

याचिका में कहा गया है कि राज्यों द्वारा किया गया संशोधन नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों नक उल्लंघन भी है क्योंकि इसके जरिए सहमति के प्रावधान, सामाजिक प्रभाव का आकलन, भूमि अधिग्रहण में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों की भागीदारी जैसे मुख्य पहलुओं को हटा दिया गया है. पिछली सुनवाई में भूषण ने कहा था कि भूमि अधिग्रहण में लोगों की सहमति सुनिश्चित करना कानून का मूल्य तत्व था, लेकिन इन राज्यों ने संशोधन के जरिये अहम पहलुओं को खत्म कर दिया है. जिसपर कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकारों को कानून में संशोधन का अधिकार है.

ये भी पढ़ें: Budget Session: जेपीसी रिपोर्ट पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे बोले- असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है ये बिल

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago