विराट कोहली. (फाइल फोटो)
Run Machine Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. भले ही वह हाल के समय में खराब फॉर्म से गुजर रहे हों, लेकिन उन्होंने एशियाई सरजमीं पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली है. विराट ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान हासिल की.
बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एशिया में 353 पारी में 16000 इंटरनेशनल रन बनाए थे. वहीं, कोहली ने मात्र 340वें पारी में इस कारनामें को अंजाम दे दिया है.
एशियाई पिचों पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 21,741 रन बनाए हैं. उनके बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा 18,423 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि महेला जयवर्धने 17,386 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. अब विराट कोहली 16,000 से अधिक रन बनाकर इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
इसे भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उलटफेर, 5 बड़े बदलाव- Steve Smith बने कप्तान
एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची…
- सचिन तेंदुलकर – 21,741 रन
- कुमार संगाकारा – 18,423 रन
- महेला जयवर्धने – 17,386 रन
- विराट कोहली – 16,000+ रन
- सनथ जयसूर्या – 13,757 रन
- राहुल द्रविड़ – 13,497 रन
14,000 वनडे रन पूरे करने से 89 कदम दूर विराट
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने 13,911 वनडे रन बनाए थे. उन्हें 14,000 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के लिए 89 रनों की जरूरत थी, लेकिन इस मुकाबले में वह 52 रन बनाकर आउट हो गए. अब वह इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए महज 37 रन दूर हैं.
गौरतलब है कि विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में 50 शतक और 73 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका यह शानदार प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनाता है. यदि वह जल्द ही अपने 14,000 वनडे रन पूरे कर लेते हैं, तो वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Shubman Gill का ऐतिहासिक कारनामा, सबसे तेज 2500 रन बनाकर हाशिम अमला को पीछे छोड़ा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




