खेल

IPL 2026 में BCCI ने जारी किए 7 नए नियम, टीमों की प्रैक्टिस और खिलाड़ियों की दिनचर्या पर सख्ती

IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और इस बार BCCI ने टीमों के लिए 7 नए नियम लागू किए हैं. ये नियम खेल से ज्यादा टीमों की प्रैक्टिस, ट्रेनिंग और खिलाड़ियों की दिनचर्या से जुड़े हैं. सभी 10 फ्रेंचाइज़ी को इनका पालन करना होगा.

मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक

पहला बड़ा बदलाव यह है कि किसी भी टीम को मैच वाले दिन ट्रेनिंग या प्रैक्टिस करने की इजाजत नहीं होगी. खिलाड़ियों को उसी दिन आराम और तैयारी पर ध्यान देना होगा.

सीमित प्रैक्टिस मैच

दूसरा नियम टीमों के प्रैक्टिस मैचों से जुड़ा है. अब कोई भी टीम दो से ज्यादा प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाएगी. हर मैच के लिए BCCI से अनुमति लेनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा न चले.

नेट्स का अलग इस्तेमाल

तीसरे नियम के तहत कोई भी टीम दूसरे की प्रैक्टिस नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी. हर टीम को अपने लिए अलग नेट्स दिए जाएंगे और उन्हें साझा करने की इजाजत नहीं होगी.

पिच पर पाबंदी

चौथा नियम पिच से जुड़ा है. जिस पिच पर होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी, उस पर चार दिन पहले से ट्रेनिंग नहीं होगी. टीमों को अलग विकेट दिए जाएंगे ताकि वे रेंज हिटिंग, थ्रो डाउन और रन-अप जैसी प्रैक्टिस कर सकें.

खिलाड़ियों के परिवार पर रोक

पांचवां नियम खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों से जुड़ा है. अब कोई भी खिलाड़ी अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेवल नहीं कर सकेगा. सभी को टीम बस से ही आना-जाना होगा.

मैदान पर नई पाबंदी

छठा नियम मैदान पर लागू होगा. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को LEB बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा मास्टरप्लान! केएल राहुल संभालेंगे ओपनिंग की कमान, लेकिन मिचेल स्टार्क पर अब भी सस्पेंस

IPL 2026 में BCCI ने टीमों की प्रैक्टिस और खिलाड़ियों की दिनचर्या पर सख्ती बढ़ा दी है. इन नए नियमों का असर टीमों की तैयारी और खिलाड़ियों की लाइफस्टाइल पर साफ दिखेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

5 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

7 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

7 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

26 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

26 minutes ago