खेल

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा मास्टरप्लान! केएल राहुल संभालेंगे ओपनिंग की कमान, लेकिन मिचेल स्टार्क पर अब भी सस्पेंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने वाला है और Delhi Capitals (DC) की टीम इस बार एक नए जोश और बदली हुई रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. हाल ही में हुई प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान अक्षर पटेल, हेड कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने टीम के ब्लूप्रिंट को लेकर कई बड़े खुलासे किए. दिल्ली के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार ओपनिंग की समस्या को जड़ से खत्म करने की तैयारी कर ली गई है.

केएल राहुल संभालेंगे कमान

पिछले सीजन में दिल्ली के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द उनका ओपनिंग कॉम्बिनेशन रहा था. कभी पृथ्वी शॉ, कभी अभिषेक पोरेल तो कभी चोटिल फाफ डुप्लेसिस टीम लगातार प्रयोग करती रही लेकिन स्थिरता नहीं मिली. इस बार कोच हेमांग बदानी ने साफ कर दिया है कि ऑक्शन में उनका पूरा फोकस ओपनिंग स्लॉट पर ही था. टीम में अब बेन डकेट और पथुम निसांका जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन सबसे बड़ा दांव केएल राहुल पर है.

कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि राहुल जैसा अनुभवी खिलाड़ी ओपनिंग में टीम को वो मजबूती दे सकता है, जिसकी उन्हें तलाश थी. अक्षर ने साफ कहा कि राहुल ने बतौर ओपनर ढेरों रन बनाए हैं और वे उन्हें किसी और नंबर पर खेलते हुए नहीं देखते.

मिचेल स्टार्क पर सस्पेंस बरकरार

दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की जान माने जाने वाले मिचेल स्टार्क को लेकर अभी भी थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है. अक्षर पटेल ने बताया कि टीम को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से एनओसी (NOC) मिलने का इंतजार है. स्टार्क अपनी फिटनेस और वर्कलोड को लेकर काफी गंभीर हैं, इसलिए उनकी उपलब्धता पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के जवाब पर टिकी है.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अक्षर की बेबाकी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर अपनी नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की तरह अक्षर ने भी माना कि यह नियम ऑलराउंडर्स के करियर के लिए खतरा है. उन्होंने हंसते हुए कहा, “एक ऑलराउंडर होने के नाते मुझे यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं है. अब टीमें ऑलराउंडर की जगह किसी स्पेशलिस्ट बैटर या बॉलर को चुन लेती हैं, जिससे हमारे जैसे खिलाड़ियों की भूमिका कम हो जाती है.”

अक्षर ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भी सफाई दी और बताया कि पिछले साल अंगुली की चोट की वजह से वे ज्यादा ओवर नहीं डाल पाए थे, न कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से.

ये भी पढ़ें- तालिबान की धमकी ने पाकिस्तान का बिगाड़ा खेल, खाली मैदानों में होगा PSL मुकाबला, दर्शकों की एंट्री बैन

क्या दिल्ली बनेगी चैंपियन?

दो बार के टी20 वर्ल्ड चैंपियन अक्षर पटेल के कंधों पर अब दिल्ली को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने की भारी जिम्मेदारी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह मौजूदा भारतीय टीम इतिहास की सबसे महान टी20 टीम है, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया कि वे युगों की तुलना में विश्वास नहीं रखते. उनके मुताबिक, सही कॉम्बिनेशन और निडर क्रिकेट ही किसी टीम को महान बनाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago