IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल का सबसे बड़ा त्योहार यानी आईपीएल (IPL 2026) बस दस्तक देने ही वाला है. 28 मार्च से जब RCB और SRH के बीच पहला मुकाबला होगा, तो पूरा देश टीवी स्क्रीन से चिपक जाएगा. लेकिन मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश शुरू होने से पहले ही कई टीमों के खेमे से बुरी खबरें आ रही हैं. क्रिकेट में चोट लगना कोई नई बात नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बड़े स्टार्स का अनफिट होना टीम मैनेजमेंट की रातों की नींद उड़ा देता है.
आइए नजर डालते हैं उन 5 बड़े नामों पर, जिनकी फिटनेस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है और फैंस दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द मैदान पर वापसी करें.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए पथिराना का नाम ही भरोसा जगाता है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा फंसा हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है. फिलहाल वह श्रीलंका में ही हैं और अभी तक मैदान पर गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं. केकेआर के लिए उनका फिट न होना डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में एक बड़ा छेद छोड़ सकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट पर दांव लगाया था, लेकिन किस्मत ने थोड़ा दगा दे दिया. पिछले ही हफ्ते प्रैक्टिस के दौरान उनके अंगूठे के ऊपरी हिस्से में फ्रैक्चर हो गया. अंगूठे की चोट किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी दुश्मन होती है. अब देखना यह होगा कि क्या धोनी की सेना का यह नया सिपाही पहले मैच तक ग्लव्स पहनकर मैदान पर उतर पाएगा या नहीं.
टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे हर्षित राणा को लेकर भी केकेआर की चिंताएं कम नहीं हैं. टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में वह चोटिल हो गए थे और पिछले महीने ही उनकी सर्जरी हुई है. जानकारों का मानना है कि हर्षित कम से कम आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैच तो पक्का मिस करेंगे. रिहैब की प्रक्रिया लंबी है और मैनेजमेंट उनके साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा.
आरसीबी इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगी, लेकिन उसके मुख्य हथियार जोश हेजलवुड खुद जंग लड़ रहे हैं. अकिलीज टेंडन और हैमस्ट्रिंग की पुरानी समस्याओं ने उन्हें लंबे समय से क्रिकेट से दूर रखा है. वह वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. हालांकि हेजलवुड अपनी फिटनेस पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन क्या उनका शरीर आईपीएल की भागदौड़ झेल पाएगा? आरसीबी फैंस की धड़कनें तेज हैं.
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के पड़ोसी बने शिवम दुबे, मुंबई के पॉश इलाके में लिए दो लग्जरी फ्लैट्स, करोड़ों रुपये है कीमत
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और मास्टरमाइंड पैट कमिंस की पीठ की समस्या फिर से उभर आई है. एशेज जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी वह केवल एक मैच खेल पाए थे. हैदराबाद की पूरी रणनीति कमिंस के इर्द-गिर्द घूमती है, ऐसे में अगर कप्तान ही पूरी तरह फिट नहीं होते, तो एसआरएच के लिए सीजन की शुरुआत काफी मुश्किल भरी हो सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…