Abrar Ahmed Hundred Auction: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान का नाम एक साथ आता है, तो माहौल गर्म होना लाजिमी है. लेकिन इस बार मामला किसी मैच का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की नीलामी (Abrar Ahmed Hundred Auction) का है. इंग्लैंड में होने वाले ‘द हंड्रेड’ (The Hundred) टूर्नामेंट की नीलामी में एक ऐसा फैसला लिया गया है, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है. सनराइजर्स फ्रैंचाइज़ी, जिसकी मालिक काव्या मारन हैं, ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ के लिए साइन किया है.
बस फिर क्या था, जैसे ही यह खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर सनराइजर्स (Sunrisers) और काव्या मारन (Kavya Maran) के खिलाफ विरोध का एक ऐसा बवंडर उठा कि देखते ही देखते टीम का आधिकारिक X अकाउंट ही सस्पेंड हो गया. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा विवाद और क्यों एक खिलाड़ी की खरीद पर इतना बवाल मचा है.
यह मामला इसलिए बड़ा है क्योंकि ‘द हंड्रेड (The Hundred)’ में किसी भारतीय स्वामित्व वाली टीम द्वारा साइन किए जाने वाले अबरार अहमद पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. सनराइजर्स ने उन्हें करीब 2.14 करोड़ रुपये ($2,55,000) की भारी-भरकम राशि में खरीदा. आपको बता दें कि सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) ने हाल ही में इंग्लैंड की इस टीम (जिसे पहले ‘नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स’ कहा जाता था) का पूरा मालिकाना हक हासिल किया है.
भारत में कई फैंस को यह बात रास नहीं आ रही है. उनका तर्क है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ‘शैडो बैन’ की चर्चा है, तो एक भारतीय फ्रैंचाइजी को उन्हें अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए था. लोगों ने इसे ‘राष्ट्रीय भावना’ के खिलाफ बताते हुए काव्या मारन की खूब आलोचना की.
लंदन में हुई इस नीलामी के दौरान सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन और हेड कोच डेनियल विट्टोरी ऑक्शन टेबल पर मौजूद थे. शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि क्या भारतीय मालिक वाली चार टीमें (सनराइजर्स, एमआई, एलएसजी और डीसी की सहयोगी टीमें) पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी? लेकिन सनराइजर्स ने अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदने के लिए ‘ट्रेंट रॉकेट्स’ को पछाड़कर सबको चौंका दिया. अबरार इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे, उनसे पहले उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी टीम में शामिल किया था.
अबरार अहमद की टीम में एंट्री के कुछ ही घंटों बाद ‘सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds)’ का आधिकारिक X अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया. जब फैंस ने पेज खोलने की कोशिश की, तो वहां सिर्फ “Account suspended” का संदेश दिखाई दिया. हालांकि, एलन मस्क के इस प्लेटफॉर्म ने इसके पीछे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारी रिपोर्टिंग या नियमों के उल्लंघन की वजह से ऐसा हुआ होगा. सनराइजर्स के लिए यह एक बड़ा डिजिटल झटका है.
इस पूरे विवाद पर टीम के हेड कोच डेनियल विट्टोरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि अबरार अहमद को टीम में शामिल करने का फैसला कोई रातों-रात लिया गया राजनीतिक फैसला नहीं था. विट्टोरी के मुताबिक, उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार के बारे में फीडबैक लिया था. खिलाड़ियों ने अबरार की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी, जिसके बाद उन्हें टीम की जरूरत के हिसाब से साइन किया गया. उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने पर मैनेजमेंट के बीच कोई अलग से ‘स्पेशल मीटिंग’ नहीं हुई थी.
अगर हम इतिहास देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद (IPL) या सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SA20) ने आज तक कभी किसी सक्रिय पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में नहीं लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से 2008 के बाद से आईपीएल में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेल सका है. हालांकि, विदेशी लीगों में जहां भारतीय मालिकों की टीमें हैं, वहां पहले भी कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले हैं, लेकिन इस बार मामला ‘द हंड्रेड’ का है और विरोध का स्वर काफी ऊंचा है.
ये भी पढ़ें:IPL 2026 से पहले SRH और KKR को लगा बड़ा झटका! मैच से पहले चोट की चपेट में आए ये 5 धुरंधर
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…