IPL 2026 Playoff: आईपीएल के मैदानों पर चौकों-छक्कों की बरसात के साथ-साथ अब खिलाड़ियों के माथे पर पसीना और दिल की धड़कनें भी तेज होने लगी हैं. वजह साफ है टूर्नामेंट अब उस मोड़ पर आ खड़ा हुआ है जहां से गलती की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाती है.
लीग स्टेज के शुरुआती खुमार के बाद अब असली जंग शुरू हुई है, और यह जंग है प्लेऑफ की उस सुनहरी टिकट के लिए, जिस पर कब्जा जमाने के लिए सभी 10 टीमें अपनी जान झोंक रही हैं.
आईपीएल के इस सीजन में अब तक हमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. कभी किसी अनकैप्ड खिलाड़ी ने बाजी पलटी, तो कभी अनुभवी दिग्गजों ने अपनी क्लास दिखाई. लेकिन अब समीकरण बदल चुके हैं. पॉइंट्स टेबल में ऊपर-नीचे का खेल इतना दिलचस्प हो गया है कि एक जीत किसी टीम को टॉप-4 के करीब ले जा रही है, तो एक हार सीधे बाहर होने का खतरा पैदा कर रही है. क्रिकेट फैंस के लिए यह समय सबसे ज्यादा रोमांचक होता है क्योंकि अब नेट रन-रेट (NRR) का गणित भी मैदान पर उतर चुका है.
सभी 10 टीमों के खेमे में इस वक्त केवल एक ही चर्चा है बाकी बचे मैचों में जीत का प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए. कप्तानों के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना अब किसी सिरदर्द से कम नहीं है, क्योंकि चोटिल खिलाड़ी और फॉर्म से जूझ रहे सितारे टेंशन बढ़ा रहे हैं.
चाहे वो हार्दिक की कप्तानी वाली टीम हो, धोनी का रुतबा हो या फिर नए कप्तानों की आक्रामकता, हर कोई अपनी रणनीति को धार देने में लगा है. अब हर मैच एक ‘मिनी फाइनल’ जैसा महसूस होने लगा है.
ये भी पढ़ें- RR vs DC: रियान पराग के 90, फरेरा की फिनिशिंग, दिल्ली को दिया बड़ा टारगेट
दर्शकों के लिए तो यह चांदी ही चांदी है. शाम होते ही टीवी और मोबाइल के सामने जमने वाली भीड़ अब यह हिसाब लगाने लगी है कि “अगर फलां टीम आज हार गई, तो हमारी टीम के चांस बढ़ जाएंगे.” यही तो आईपीएल की असली खूबसूरती है, जहां मैच सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि फैंस के जज्बातों और कैलुलेशन में भी खेला जाता है. आने वाले कुछ हफ्ते यह तय कर देंगे कि इस बार कौन सी चार टीमें ट्रॉफी के करीब पहुंचेंगी और किनका सफर यहीं थम जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…