Bharat Express DD Free Dish

RR vs DC: रियान पराग के 90, फरेरा की फिनिशिंग, दिल्ली को दिया बड़ा टारगेट

IPL 2026 के RR vs DC मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 225 रन बनाए. रियान पराग ने 90 रन और डोनोवन फरेरा ने 47 रन की तूफानी पारी खेली. अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे.

RR vs DC target 226

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने IPL के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 226 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए. टीम के कप्तान रियान पराग ने शानदार खेल दिखाते हुए 50 गेंदों में 90 रन बनाए और सबसे ज्यादा स्कोर किया. उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 47 रन ठोक दिए, जिसमें चौके-छक्के शामिल रहे. ध्रुव जुरेल ने भी 42 रनों का योगदान दिया.

दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और टी. नटराजन को एक-एक विकेट मिला. अब दिल्ली को जीत के लिए 20 ओवर में 226 रन बनाने होंगे.

राजस्थान की बैटिंग हाइलाइट्स

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए. यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन कुछ ही गेंद बाद आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए. इसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी संभाली. दोनों ने समझदारी से खेलते हुए 102 रनों की अहम साझेदारी की. जुरेल 42 रन बनाकर आउट हुए.

मिडिल ओवर्स के बाद मिचेल स्टार्क ने अच्छा स्पेल डाला और उन्होंने रवींद्र जडेजा और रियान पराग को आउट कर दिया. कप्तान पराग ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. आखिर में डोनोवन फरेरा ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 रन ठोक दिए, जिसमें कई चौके-छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की वजह से राजस्थान 225 रन तक पहुंच गया.


ये भी पढ़ें: अंडर-19 के दो खिलाड़ी महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार: श्रीलंका क्रिकेट हुआ शर्मसार


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs DC Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: एडम मिलने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यश राज पुंजा और तुषार देशपांडे.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): केएल राहुल, पतुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइले जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.

इम्पैक्ट सब: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल और आकिब नबी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read