-भारत एक्सप्रेस
Harry Brook/IPL Auction
Harry Brook: युवा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में कड़ी जंग के बाद 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा. बोली का शुरुआती दौर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच थी, और जब आरसीबी 5 करोड़ रुपये की बोली से बाहर हो गई उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में बोली लगाना शुरू किया. जिसके बाद यह हैदराबाद और राजस्थान फ्रेंचाइजी के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली. बता दें, हैरी ब्रूक (Harry Brook) का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था. ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली.
हैरी के लिए हुई कड़ी टक्कर
हैरी के लिए ऑक्शन में तीन फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन इनमें सबसे आगे निकली हैदराबाद टीम. SRH के लिए ये बल्लेबाज मध्य क्रम को मजबूती देगा क्योंकि इस युवा बल्लेबाज ने काफी कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया है. किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ब्रूक पर इतना पैसा बरसेगा लेकिन दाएं हाथ का ये बल्लेबाज अपनी जेब गरम करने में सफल रहा.
जानें हैरी के बारे में…
अगर टी-20 लीग की बात करे तो ये युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकैंस का हिस्सा रह चुके हैं. साथ ही पीएसएल की लाहौर कलंदर्स टीम के लिए भी खेल चुके हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इंग्लैंड ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता था लेकिन इसमें हैरी का रोल ज्यादा नहीं रहा. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने तीन शतक लगाए.ऐसे में हैदराबाद ने इस खिलाड़ी में इतनी मोटी रकम खर्च करके सही किया या गलत ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या टीम इंडिया के लिए बोझ बना ये बल्लेबाज? फ्लॉप शो पर भड़के फैन्स
ऐसा रहा है करियर
हैरी ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 20 T20 मैच खेले हैं और 372 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.77 रहा है.
पहले सेट का रहा ये हाल
केन विलियमसन: दो करोड़ (गुजरात टाइटन्स)
हैरी ब्रूक: 13.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
मयंक अग्रवाल: 8.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
अजिंक्य रहाणे: 50 लाख (चेन्नई सुपर किंग्स)
जो रूट: नहीं बिके
रिली रोसो: नहीं बिके
जानें हैरी ब्रूक हुए मालामाल, 13.25 करोड़ में SRH ने खरीदा, 1.5 करोड़ था बेस प्राइस
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…