इंग्लैंड के सफेद गेंद क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. 34 वर्षीय बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के आखिरी लीग मैच से पहले इस फैसले की घोषणा की.
बटलर ने कहा, “मेरे लिए, टीम के लिए और इंग्लैंड क्रिकेट के लिए यह सही समय है. अब कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले और ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर टीम को दोबारा ऊंचाई पर ले जाए.”
बटलर ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के चैंपियंस ट्रॉफी से जल्दी बाहर होने के कारण यह फैसला लेना पड़ा. टीम को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भी इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा था, जब टीम को भारत के खिलाफ 0-3 से हार मिली थी.
उन्होंने कहा, “यह साफ था कि इस टूर्नामेंट के नतीजे मेरी कप्तानी के भविष्य के लिए अहम थे. लगातार दो हार के बाद और बीते कुछ टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुझे लगा कि अब मेरी कप्तानी का सफर खत्म हो गया है. यह मेरे लिए दुखद है.”
बटलर ने कहा कि कप्तानी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैं टीम को उम्मीदों के मुताबिक नहीं ले जा सका. लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने अपने देश की कप्तानी की.”
जोस बटलर ने 2022 में इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड की कप्तानी संभाली थी. उन्होंने तुरंत प्रभाव दिखाया और इंग्लैंड को 2022 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया. लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया. इंग्लैंड 2023 वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में बाहर हो गया और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत से हार गया.
टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2025 से ब्रेंडन मैकुलम को सफेद गेंद टीम का भी कोच नियुक्त किया. लेकिन उनके आने के बावजूद इंग्लैंड इस साल खेले गए 10 में से 9 वनडे और टी20 मैच हार गया.
बटलर ने कहा, “मैं मैकुलम के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित था और चाहता था कि टीम जल्दी वापसी करे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब समय आ गया है कि टीम को नया नेतृत्व मिले और बदलाव किया जाए.”
ये भी पढ़ें- Champions Trophy में भारत को फायदा मिलने पर बोले ब्रेसवेल – “अब इस पर चर्चा करने का कोई फायदा नहीं”
-भारत एक्सप्रेस
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…