ICAI CA Inter, Foundation results
ICAI CA Results 2025 Date Announced: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 4 मार्च, मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CA इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. जो उम्मीदवार जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट icai.nic.in पर देख सकते हैं.
उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा. ICAI साल में दो बार CA परीक्षा आयोजित करता है.
ICAI ने CA फाउंडेशन परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की थी. पिछले साल, दिसंबर 2023/जनवरी 2024 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 7 फरवरी 2024 को घोषित किए गए थे.
2024 में ICAI ने अपनी 60वीं कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी की, जिसमें सबसे अधिक 26.7 लाख रुपये प्रति वर्ष का घरेलू पैकेज दिया गया. माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक पोस्ट में धीरज खंडेलवाल ने साझा किया कि इस साल 240 कंपनियों ने प्लेसमेंट में भाग लिया.
उन्होंने लिखा, “यह साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें 240 कंपनियों की सबसे अधिक भागीदारी, सबसे बड़े बैच में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) की नियुक्ति और रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी ऑफर देखने को मिले. यह ICAI के इतिहास का सबसे शानदार प्लेसमेंट सीजन रहा.”
पिछले दो प्लेसमेंट सत्रों में 8,000 से अधिक योग्य CAs को नौकरी मिली. इस प्लेसमेंट प्रोग्राम में औसत सैलरी 12.49 लाख रुपये प्रति वर्ष रही, जबकि सबसे अधिक घरेलू पैकेज 26.70 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जो पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) द्वारा दिया गया.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अनुसार, सीए परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक हासिल करने होंगे. साथ ही, फाउंडेशन परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 55% और इंटरमीडिएट परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है.
ये भी पढ़ें : अगर अभी तक नहीं बना है आपका Birth Certificate तो इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस
-भारत एक्सप्रेस
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…