खेल

IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी, पांच खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 500 विकेट

India vs South Africa 1st Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन शुरुआत में ही भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा ने उन्हें पवेलियन भेजा. भारत के खिलाफ मैच में रबाडा अलग ही लय में दिख रहे थे. उन्होंने पांच खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ वह अपने नाम एक खास उपलब्धी हासिल कर ली.

इंटरनेशनल क्रिकेट में रबाडा के 500 विकेट पूरे

कगिसो रबाडा ने भारत के खिलाफ पांच विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पांच सौ विकेट पूरे कर लिए हैं. 28 साल की उम्र में रबाडा ने ये कारनामा कर दिखाया है. यह उपलब्धि हासिल कर रबाडा ने बता दिया है कि उनकी गिनती दुनिया के टॉप गेंदबाजों में क्यों होती है.

रबाडा ने झटके पांच विकेट

कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए. रबाडा ने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. प्रोटियाज गेंदबाज ने सबसे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चलता किया. वह 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उसके बाद रबाडा ने श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, रविचंद्र अश्विन और शार्दुल ठाकुर को चलता किया.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, जसप्रीम बुमराह ने दिया कैप

रबाडा ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

सेंचुरियन के मैदान पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने कई रिकॉर्ड बना दिए. रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं. सेंचुरियन के मैदान में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में किसी भी खिलाड़ी ने पांच विकेट नहीं लिया था लेकिन रबाडा ने ये कारनामा करके दिखा दिया. इस समय भारतीय टीम के 8 विकेट गिर चुके हैं, ऐसे में उनके पास अभी और विकेट लेने का मौका है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

31 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

45 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

49 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

55 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago